पंचकूलाः सेक्टर 8 में पार्क के पास गाड़ी के अंदर शव मिलने से सनसनी फैल गई। लोगों में दहशत का माहौल पाया गया। शव मिलने की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दी गई। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पंचकूला के एसीपी दिनेश कुमार, सेक्टर 7 के एसएचओ राहुल कुमार, जांच अधिकारी सतीश कुमार मौके पर पहुंचे। जहां पुलिस द्वारा शव को गाड़ी से निकालकर सेक्टर 6 हॉस्पिटल की मोर्चुरी में पोस्टमार्टम के लिए रखवाया गया।
मृतक की पहचान 38 वर्षीय कपिल के रूप में हुई है। मृतक कपिल सेक्टर 8 पंचकूला में परिवार के साथ रहता था और शिमला के रोहरु का रहने वाला था। पुलिस ने बताया कि आज शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। जांच अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।