Himachalहाइड्रोपोनिक तकनीक को व्यवसायिक खेती के रूप में प्रयोग करने को प्रयासरत...

हाइड्रोपोनिक तकनीक को व्यवसायिक खेती के रूप में प्रयोग करने को प्रयासरत सरकारः कंवर

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

वीरेंद्र कंवर ने किया खान मशरूम केंद्र का निरीक्षण

ऊना/सुशील पंडित: ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, पशु पालन तथा मत्स्य पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आज नंगल सलांगड़ी स्थित खान मशरूम केंद्र का दौरा किया तथा वैज्ञानिक विधि द्वारा उगाई जा रही विभिन्न फसलों के बारे में विस्तृत जानकारी हासिल की। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि हाइड्रोपोनिक विधि से किसान अपने घर की छत या कमरे के भीतर भी अनेक प्रकार की फसलों का उत्पादन कर सकता है, जिससे न केवल फसलों की पैदावार में बढ़ौतरी होगी बल्कि आमजन को अपने घर पर ही ताजा सब्जी व फल इस्तेमाल के लिए उपलब्ध होंगे। कृषि मंत्री ने कहा कि बढ़ती जनसंख्या के कारण जहां लगातार प्राकृतिक संसाधन घटते जा रहे हैं, वहीं कृषि योग्य भूमि में भी लगातार कमी आ रही है। इस चुनौती से निपटने के लिए हाइड्रोपोनिक तकनीक मददगार साबित हो सकती है। 

वीरेंद्र कंवर ने कहा कि प्रगतिशील किसान युसूफ खान स्वरोजगार के लिए न केवल ऊना जिला में बल्कि प्रदेश भर के किसानों के लिए प्रेरणा के स्रोत हैं, जिन्होंने सरकारी नौकरी छोड़कर स्वरोजगार अपनाया तथा अन्य लोगों को भी रोजगार प्रदान किया। उन्होंने बताया कि अब सरकार खेती के लिए हाइड्रोपोनिक तकनीक को व्यवसायिक खेती के रूप में प्रयोग करने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि खान मशरूम केंद्र में अपनाई जा रही विभिन्न विधियों के लिए भविष्य में ऐसे जायका प्रशिक्षण केंद्र के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा। इस अवसर पर जिला परिषद के उपाध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा व अन्य लोग भी उपस्थित थे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज...

भगवंत मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि डाली

पठानकोट : भगवंत सिंह मान सरकार ने आज 'मावां-धियां...

महाविद्यालय बंगाणा में BBA एवं BCA के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

बंगाणा,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में बीबीए...

Punjab News: खत्म हुई सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, देखें वीडियो

मंत्री हरजोत के आश्वासन के बाद काम पर लौटेंगे...

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज चंबा जिले के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर वर्तमान...

भगवंत मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि डाली

पठानकोट : भगवंत सिंह मान सरकार ने आज 'मावां-धियां सत्कार योजना' के तहत 35.5 लाख महिलाओं के खातों में...

महाविद्यालय बंगाणा में BBA एवं BCA के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

बंगाणा,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में बीबीए एवं बीसीए के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के स्वागत एवं उन्हें महाविद्यालय...