.
TechGoogle के CEO सुंदर पिचाई का अहम ऐलान, भारत में बनेगा AI...

Google के CEO सुंदर पिचाई का अहम ऐलान, भारत में बनेगा AI Hub, कंपनी करेगी निवेश

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
टेक्नोलॉजी: गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने एक बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि भारत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का हब बनाया जाएगा। इसके लिए अब कंपनी की ओर से 15 डॉलर रुपये का निवेश भी किया जाएगा। सुंदर पिचाई ने बताया कि उन्होंने इस बारे में पीएम नरेंद्र मोदी से भी बात की है। एक खास प्लान के साथ आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में बड़ा सेंटर और एआई हब बनाया जाएगा। सुंदर पिचाई ने इससे जुड़ी एक पोस्ट सोशल मीडिया पर भी शेयर की है।

पीएम मोदी से बात करने का अनुभव रहा शानदार

उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर लिखा कि – ‘भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात करने का अनुभव बहुत ही शानदार रहा। हमने विशाखापट्टनम में बनने वाला गूगल के पहला एआई हब का प्लान भी शेयर किया है। यह एक ऐतिहासिक कदम होगा। इस हब में गीगावॉट स्तर की कम्पूयटिंग क्षमता एक नया अंतरराष्ट्रीय सबसी गेटवे और बड़े पैमाने पर एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर में शामिल होगा’।

गूगल करेगा अरबों रुपये का निवेश

गूगल इसके लिए भारत में 15 बिलियन डॉलर के निवेश की योजना भी बना रहा है। यह देश के लिए किसी जैकपॉट से कम नहीं होगा। इससे भारत को भी बहुत फायदा होगा। यदि इस 15 बिलियन डॉलर को भारतीय मुद्रा के अनुसार देखें तो यह 1,331.85 अरब रुपये होंगे।

इंजीनियरों को मिलेगा मौका

रिपोर्ट्स की मानें तो गूगल के एक कार्यक्रम में गूगल क्लाउड के सीईओ थॉमस कुरियन ने बताया कि नया एआई हब, एआई बुनियादी ढांचे, नई डेटा सेंटर क्षमता, बड़े ऊर्जा स्त्रोतों और विस्तारित ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क को इकट्ठा करेगा। कुरियन ने कहा कि – हम विशाखापत्तनम में एआई केंद्र स्थापित करने के लिए अगले पांच सालों में 15 अरब अमेरिकी डॉलर का निवेश करने की योजना भी बना रहे हैं। गूगल का यह पहला एआई हब होगा। गूगल इसके लिए भारतीय एआई इंजीनियरों को भी मौका देगा। थॉमस कुरियन ने इवेंट के दौरान बताया है कि गूगल भारत में पिछले 21 सालो से काम कर रही है और 14 हजार से ज्यादा भारतीय इसके साथ जुड़े हुए हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: बच्ची चुराने के मामले में हुआ खुलासा, देखें वीडियो

जालंधरः महानगर के मॉडल हाउस इलाके से एक व्यक्ति...

कैबिनेट मंत्री ने सीमावर्ती क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लेने के लिए किया विशेष दौरा

चंडीगढ़/पठानकोट: भारत-पाकिस्तान सीमा से लगे क्षेत्रों में चल रहे...

पंजाब की पांच सहकारी चीनी मिलों ने जीते राष्ट्रीय पुरस्कार

चंडीगढ़/नई दिल्ली: राष्ट्रीय स्तर पर गौरव हासिल करते हुए...

Punjab News: सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता की मां का आया बयान, पुलिस प्रशासन से की ये मांग, देखें वीडियो

पठानकोटः जिले में साढ़े 18 साल की एक युवती का 4 युवकों की ओर से गैंगरेप किया गया था।...

Jalandhar News: डीसी व पुलिस कमिश्नर ने सोढल मंदिर में टेका माथा, मेले की तैयारियों का लिया जायजा, देखें वीडियो

जालंधरः महानगर में 25 सितंबर को मनाए जाने वाले श्री सिद्ध बाबा सोढल मेले को लेकर जिला प्रशासन ने...

Jalandhar News: बच्ची चुराने के मामले में हुआ खुलासा, देखें वीडियो

जालंधरः महानगर के मॉडल हाउस इलाके से एक व्यक्ति द्वारा बच्ची चोरी करने की अफवाह फैलने का मामला सामने...

कैबिनेट मंत्री ने सीमावर्ती क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लेने के लिए किया विशेष दौरा

चंडीगढ़/पठानकोट: भारत-पाकिस्तान सीमा से लगे क्षेत्रों में चल रहे विशेष विकास कार्यों का जायजा लेने के लिए कैबिनेट मंत्री...