Breaking NewsGood News: अमरनाथ तीर्थयात्रियों को होटल की बुकिंग करने पर मिलेगी भारी...

Good News: अमरनाथ तीर्थयात्रियों को होटल की बुकिंग करने पर मिलेगी भारी छूट

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जम्मू : ऑल जम्मू होटल्स एंड लॉज एसोसिएशन (एजेएचएलए) ने जम्मू में रुकने वाले अमरनाथ तीर्थयात्रियों को होटल की पहले से बुकिंग करने पर 30 प्रतिशत छूट देने की घोषणा की है। एजेएचएलए के अध्यक्ष पवन गुप्ता ने कहा, “हमने सद्भावना के रूप में अमरनाथ तीर्थयात्रियों को 30 प्रतिशत छूट देने का फैसला किया है, जो होटलों में कमरे की बुकिंग पहले कराते हैं।”

गुप्ता ने समाचार एजेंसी को बताया कि इस पहल का लक्ष्य अमरनाथ यात्रा पर जा रहे तीर्थयात्रियों को सहयोग एवं मदद प्रदान करना है। पवित्र अमरनाथ गुफा दक्षिणी कश्मीर में हिमालय के बीच समुद्रतल से 3,880 मीटर ऊंचाई पर स्थित है। एक जुलाई से शुरू हो रही 62 दिवसीय तीर्थयात्रा के दो मार्ग हैं। एक अनंतनाग जिले में पारंपरिक 48 किलोमीटर लंबा नुनवान-पहलगाम मार्ग और दूसरा गांदरबल जिले में छोटा लेकिन दुर्गम बालटाल मार्ग 14 किलोमीटर लंबा है।

यात्रियों का पहला जत्था जम्मू से 30 जून को रवाना होगा। गुप्ता को उम्मीद है कि इस बार तीर्थयात्री भारी संख्या में यात्रा करने जाएंगे। उन्होंने उम्मीद जताई है कि इस छूट से होटल एवं परिवहन उद्योग को काफी मदद मिलेगी, जिसकी इस समय बहुत जरूरत है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज...

भगवंत मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि डाली

पठानकोट : भगवंत सिंह मान सरकार ने आज 'मावां-धियां...

महाविद्यालय बंगाणा में BBA एवं BCA के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

बंगाणा,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में बीबीए...

Punjab News: खत्म हुई सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, देखें वीडियो

मंत्री हरजोत के आश्वासन के बाद काम पर लौटेंगे...

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज चंबा जिले के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर वर्तमान...

भगवंत मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि डाली

पठानकोट : भगवंत सिंह मान सरकार ने आज 'मावां-धियां सत्कार योजना' के तहत 35.5 लाख महिलाओं के खातों में...

महाविद्यालय बंगाणा में BBA एवं BCA के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

बंगाणा,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में बीबीए एवं बीसीए के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के स्वागत एवं उन्हें महाविद्यालय...