गजरौलाः अमरोहा के गजरौला में ब्रजघाट गंगा पुल से बड़ी खबर सामने आई है। जहां सुबह 8.30 बजे पुल से युवती ने गंगा में छलांग लगा दी। युवती के छलांग लगाने के दौरान मौके पर मौजूद गोताखोरों ने डुबकी लगाकर युवती को बचा लिया और घटना की सूचना पुलिस को दी। वहीं घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस युवती को थाने ले गई और परिजनों को सूचना कर दी। जिसके बाद पुलिस ने युवती को परिजनों को हवाले कर दिया।
#Hapur सुसाइड का #live वीडियो, 70 फीड ऊंचे पुल से युवती ने लगाई छलांग, नदी में कम पानी और गोताखोर के सक्रिय होने से बची युवती की जान #livesucide #UttarPradesh #ViratKohli #Chokli | Sonia Gandhi | pic.twitter.com/RhZuNMFkJl
— Encounter India (@Encounter_India) December 27, 2024
प्रत्यक्षदर्शियों और हापुड़ जिले के ब्रजघाट गंगा तट पर मुस्तैद गोताखोरों ने बताया कि एक युवती ब्रजघाट गंगा पुल की हादसे से बचाने के लिए बनाई लोहे की जाली पर चढ़ी। फिर कुछ मिनट तक बैठने के बाद युवती ने गंगा में छलांग लगा दी। उसे कूदते देख गंगा तट पर मुस्तैद गोताखोर चंद्रभान, विशाल, रोशन, राजू, विनोद, कुंवरपाल, मुकेश, दीपचंद नाव लेकर दौड़ पड़े। गंगा जल में डूबने से बचने लिए संघर्ष कर रही युवती को गोताखोरों ने मशक्कत कर बचाया। उसे नाव में बैठाकर किनारे पर ले गए। पता लगने पर ब्रजघाट चौकी के पुलिसकर्मी पहुंच गए।
युवती को अपने साथ ले गए। वह हापुड़ जिले के गढ़मुक्तेश्वर थाना क्षेत्र के गांव निवासी है। युवती को परिजनों के साथ भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि 27 वर्षीय युवती पारिवारिक कलह में गंगा में कूदी थी। 16 जनवरी 2025 को युवती की शादी है। लेकिन किसी बात से परेशान थी। परेशान युवती घर से निकली और खुदकुशी की कोशिश की, ब्रजघाट चौकी इंचार्ज इंद्रकांत यादव ने बताया कि पुल से कूदने वाली युवती को गोताखोरों ने बचा लिया है। फिलहाल युवती को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
