Breaking Newsभारतीय सर्कस के पितामह जेमिनी शंकरन का हुआ निधन

भारतीय सर्कस के पितामह जेमिनी शंकरन का हुआ निधन

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः भारतीय सर्कस जगत के मुख्य जेमिनी शंकरन का बीती रात 99 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। जेमिनी कुछ बीमारियों की वजह से पिछले कुछ दिनों से कन्नूर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती थे, जहां रविवार की रात उनका निधन हो गया। केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने भारतीय सर्कस को पूरी दुनिया में लोकप्रिय बनाने में मुख्य भूमिका निभाने के लिए शंकरन की सराहना की। उन्होंने कहा, ”उन्होंने भारतीय सर्कस के आधुनिकीकरण में प्रमुख भूमिका निभाई।” शंकरन एक बेहतरीन कलाकार होने के साथ साथ जेमिनी और जंबो सर्कस कंपनियों के संस्थापक भी थे।

वे भारत के सबसे पुराने सर्कस कलाकार भी कहे जाते हैं। उन्होंने एक सर्कस कलाकार के रूप में ही अपने करियर की शुरुआत की थी और देश-विदेश में विभिन्न स्थानों पर अपने बेहतरीन प्रदर्शन से लोगों का दिल जीता। उन्हें एम.वी शंकरन नाम से भी पहचाना जाता था। उनकी जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी, मोरारजी देसाई, राजीव गांधी, मार्टिन लूथर किंग, माउंटबेटन और अंतरिक्ष यात्री वेलेंटीना टेरेशकोवा से काफी अच्छे संबंध थे। उनका जन्म 13 जून वर्ष 1924 को केरल के कोलास्सेरी, थालास्सेरी में हुआ था। शंकरन के माता-पिता का नाम रमन और कल्याणी था। वे अपने माता-पिता की पांचवीं संतान थे। वर्ष 1938 में सर्कस कला के प्रति अपने जुनून के कारण वे इसमें शामिल हुए थे। इसी बीच उन्होंने सेना में भी अपनी सेवाएं दीं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज...

भगवंत मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि डाली

पठानकोट : भगवंत सिंह मान सरकार ने आज 'मावां-धियां...

महाविद्यालय बंगाणा में BBA एवं BCA के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

बंगाणा,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में बीबीए...

Punjab News: खत्म हुई सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, देखें वीडियो

मंत्री हरजोत के आश्वासन के बाद काम पर लौटेंगे...

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज चंबा जिले के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर वर्तमान...

भगवंत मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि डाली

पठानकोट : भगवंत सिंह मान सरकार ने आज 'मावां-धियां सत्कार योजना' के तहत 35.5 लाख महिलाओं के खातों में...

महाविद्यालय बंगाणा में BBA एवं BCA के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

बंगाणा,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में बीबीए एवं बीसीए के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के स्वागत एवं उन्हें महाविद्यालय...