Himachal Govt
Haryana Govtहरियाणा की नई आर्थिक रफ्तार को मिली हरी झंडी, दुनिया के बाजारों...

हरियाणा की नई आर्थिक रफ्तार को मिली हरी झंडी, दुनिया के बाजारों तक पहुंचेगा प्रदेश का उत्पाद

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में 2047 के विकसित भारत के सपने को पूरा करने में अहम भूमिका निभा रहा हरियाणा : नायब सिंह सैनी

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को नांगल चौधरी क्षेत्र में इंटीग्रेटेड मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक हब के रेल संपर्क शुभारंभ समारोह के बाद उद्योगपतियों व निवेशकों के साथ हुई बैठक में कहा कि आज केवल एक रेलगाड़ी को रवाना नहीं किया गया है, बल्कि यह हरियाणा की नई आर्थिक रफ्तार को हरी झंडी दिखाई गई है। इस मौके पर उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह, नारनौल के विधायक ओम प्रकाश यादव, महेंद्रगढ़ के विधायक कंवर सिंह यादव उपस्थित रहे।

हरियाणा अब केवल वस्तुओं का उत्पादक ही नहीं रहेगा, बल्कि अपने उत्पादों को वैश्विक और घरेलू बाजार तक तेजी से पहुंचाने का एक प्रमुख केंद्र बनकर उभरेगा। उन्होंने इस दूरगामी परियोजना के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताते हुए कहा कि उनके निरंतर मार्गदर्शन और निगरानी में यह एकीकृत बहु-प्रणाली माल ढुलाई केंद्र प्रदेश के समग्र विकास का ऐतिहासिक मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इस महत्वाकांक्षी योजना की मजबूत नींव रखी थी। अब यह परियोजना प्रधानमंत्री के वर्ष 2047 के ‘विकसित भारत’ के राष्ट्रीय संकल्प को साकार करने में आधारशिला की भूमिका निभाएगी।

राज्य सरकार का नया विकास मॉडल धरातल पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। इस मॉडल के माध्यम से अब हरियाणा के स्थानीय उत्पाद सीधे दुनिया के बड़े बाजारों तक अपनी मजबूत पहुंच बनाएंगे और यह संपूर्ण क्षेत्र आने वाले समय में एक प्रमुख आर्थिक राजधानी के रूप में अपनी पहचान स्थापित करेगा। समग्र दृष्टि से यह पूरी परियोजना दो चरणों में कुल 886 एकड़ के विशाल भूभाग पर आकार ले रही है। फिलहाल पहले फेज में 408 एकड़ में काम पूरा हो चुका है। यहां आधुनिक माल ढुलाई, भंडारण, वस्तुओं की लदाई-उतराई और उनके त्वरित प्रेषण की व्यवस्था को अत्यधिक व्यवस्थित एवं समय बचाने वाला बनाया गया है। इससे न केवल उद्योगों के समय और धन की बचत होगी, बल्कि औद्योगिक दक्षता में भी भारी वृद्धि होगी।

प्रदेश के प्रमुख उद्यमियों का आह्वान किया कि वे सार्वजनिक-निजी सहभागिता व्यवस्था के तहत आमंत्रित निविदाओं में बढ़-चढ़कर भाग लें और हरियाणा की इस अभूतपूर्व प्रगति यात्रा में सक्रिय साझेदार बनें। यह आधुनिक केंद्र आने वाले दिनों में स्थानीय युवाओं, व्यापारियों और उद्यमियों के लिए समृद्धि के अनगिनत नए मार्ग प्रशस्त करेगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

पंडोगा में फार्मडायरेक्ट के कर्मचारियों ने लिया स्वदेशी अभियान का संकल्प

ऊना,सुशील पंडित: हरोली विधानसभा क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र पंडोगा स्थित...

मुख्यमंत्री ने होटल एवं पर्यटन उद्योग से हिमाचल के नए पर्यटन गंतव्यों को बढ़ावा देने की की शुरुआत

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने वाराणसी में...

Jalandhar News : 100 ग्राम हेरोइन सहित नशा तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

जालंधर (ens) : देहात थाना फिल्लौर की पुलिस ने...

बड़ेड़ा लोक सेवा समूह के स्थापना दिवस पर रक्तदान शिविर आयोजित

ऊना,सुशील पंडित: बड़ेड़ा लोक सेवा समूह द्वारा समूह के स्थापना...

प्रवासी पंजाबियों से सीधा संवाद करके समस्याओं का मौके पर होगा समाधान – Dr Ravjot Singh

चंडीगढ़: पंजाब सरकार द्वारा प्रवासी पंजाबियों की समस्याओं, शिकायतों...

पंडोगा में फार्मडायरेक्ट के कर्मचारियों ने लिया स्वदेशी अभियान का संकल्प

ऊना,सुशील पंडित: हरोली विधानसभा क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र पंडोगा स्थित हिंदुस्तान फार्म डायरेक्ट इंग्रीडिएंट्स प्राइवेट लिमिटेड में रविवार को स्वदेशी...

मुख्यमंत्री ने होटल एवं पर्यटन उद्योग से हिमाचल के नए पर्यटन गंतव्यों को बढ़ावा देने की की शुरुआत

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने वाराणसी में आयोजित फेडरेशन ऑफ होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन्स ऑफ इंडिया के...

Jalandhar News : 100 ग्राम हेरोइन सहित नशा तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

जालंधर (ens) : देहात थाना फिल्लौर की पुलिस ने नशीले पदार्थ के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।...

बड़ेड़ा लोक सेवा समूह के स्थापना दिवस पर रक्तदान शिविर आयोजित

ऊना,सुशील पंडित: बड़ेड़ा लोक सेवा समूह द्वारा समूह के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में दिनांक 23 August 2026 को shiv...