Punjab Govt AD
HomeNationalचुन्नी में आग लगने से झुलसी पूर्व केंद्रीय मंत्री

चुन्नी में आग लगने से झुलसी पूर्व केंद्रीय मंत्री

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

उदयपुर: राजस्थान के उदयपुर में गणगौर की पूजा के दौरान कांग्रेस सरकार में केंद्रीय मंत्री रह चुकी गिरिजा व्यास अचानक आग से झुलस गईं। व्यास पूजा के दौरान आरती कर रही थीं। इस बीच उनकी चुन्नी दीपक की लौ की लपेट में आ गई। उनके चिल्लाने पर वहां मौजूद सर्वेंट मदद के लिए दौड़े। इस दौरान परिजनों ने गिरिजा व्यास को पहले उदयपुर के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से बेहतर उपचार के लिए अहमदाबाद रेफर कर दिया है। परिजनों ने बताया कि गणगौर के मौके पर सोमवार को गिरिजा व्यास अपने भाई के फार्म हाउस पर पूजा कर रही थीं।

इस दौरान पूजा के बाद आरती करते समय अचानक गिरिजा व्यास की चुन्नी दीपक की लौ की चपेट में आ गई। जिसके कारण चुन्नी ने आग पकड़ ली। घटना से जैसे ही गिरिजा व्यास चिल्लाई, तो घर में मौजूद सर्वेंट बंशी ने उन्हें तत्काल संभाला। इसके बाद उन्हें उदयपुर के अस्पताल में भर्ती कराया। आग से झुलसने के बाद व्यास को उदयपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार किया।

इसके बाद उनके शरीर का कुछ हिस्सा झुलसने के कारण परिजनों ने उन्हें कहीं और ले जाने की इच्छा जाहिर की। इसके बाद डॉक्टरों ने व्यास को अहमदाबाद के लिए रेफर कर दिया। इधर, मीडिया से बातचीत के दौरान गिरिजा व्यास के भाई ने बताया कि उन्हें अहमदाबाद रेफर किया गया है, जहां आवश्यकता हुई तो उनकी प्लास्टिक सर्जरी भी की जाएगी। इधर, सूचना मिलते ही कांग्रेस के नेता उनके कुशल जानने के लिए जुट गए हैं।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -