.
New Delhiपूर्व कांग्रेस विधायक को नगर निगम ने जारी किया नोटिस, जानें मामला

पूर्व कांग्रेस विधायक को नगर निगम ने जारी किया नोटिस, जानें मामला

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

शिमलाः बड़सर से अयोग्य घोषित कांग्रेस विधायक इंद्र दत्त लखनपाल के तारादेवी (शिमला) स्थित निवास में अवैध निर्माण पर नोटिस जारी किया है। नगर निगम शिमला की वास्तुकार शाखा की ओर से नोटिस जारी किया है। लखनपाल को आज निगम के कोर्ट में इसका जवाब देना होगा। आरोप है कि इंद्र दत्त लखनपाल ने तारादेवी स्थित अपने निवास पर अवैध निर्माण किया है। यह निर्माण 2015 में किया गया था। उस समय भी इन्हें नोटिस जारी किया गया। तत्कालीन भाजपा विधायक की ओर से भी यह शिकायत वास्तुकार शाखा में दी थी। इसके बाद वास्तुकार शाखा ने नोटिस जारी किया था। अब दोबारा यह मामला खुला है। प्रदेश में सरकार बदलने के बाद भी यह मामला नहीं खुला था।

2017 से 2022 तक हिमाचल में भाजपा की सरकार रही, उस समय भी यह मामला सामने नहीं आया था। नगर निगम के आयुक्त भूपेंद्र अत्री के कोर्ट में इस मामले पर सुनवाई होनी है। चक्कर कोर्ट में यह मामला लगना है। अयोग्य घोषित विधायक को यह साबित करना होगा कि उन्होंने अवैध निर्माण नहीं किया है, अनुमति लेने के बाद ही निर्माण किया है। वहीं, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा है कि हिमाचल की सरकार विधायकों के घर तोड़ने पर आ गई है। अयोग्य घोषित विधायकों को परेशान किया जा रहा है। यह गलत है, हिमाचल में कई परिस्थितियां आई हैं, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। बदले की भावना से कुछ नहीं किया। उन्होंने भी पांच वर्ष मुख्यमंत्री रहते हुए राजनीतिक विरोध से कार्रवाई नहीं की।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

गुरुग्राम में फॉर्च्यून-200 कंपनी पीएफआई के इनोवेशन सेंटर इंडिया का हुआ उद्घाटन

चंडीगढ़: हरियाणा में नवाचार, प्रौद्योगिकी और वैश्विक स्तर की...

जींद बाईपास चौक की बदलेगी तस्वीर, 91.97 करोड़ रुपये से बनेगा फ्लाईओवर – Ranbir Singh Gangwa

चंडीगढ़: हरियाणा के लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री...

Jalandhar News: YouTuber Money Shaker की कोर्ट में पेशी, मिला इतने दिनों का रिमांड, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: कमिश्नरेट पुलिस ने मशहूर पंजाबी यूट्यूबर मणि...

LPU में पढ़ने वाले 58 भारतीय खिलाड़ी एशियन गेम्स 2026 में भारत का कर रहे प्रतिनिधित्व

जालंधर(Ens): लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) के 58 भारतीय खिलाड़ी...

Punjab News: पूर्व MLA ब्रह्मपुरा को CM Mann किया AAP में शामिल

तरनतारनः पंजाब में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों...

गुरुग्राम में फॉर्च्यून-200 कंपनी पीएफआई के इनोवेशन सेंटर इंडिया का हुआ उद्घाटन

चंडीगढ़: हरियाणा में नवाचार, प्रौद्योगिकी और वैश्विक स्तर की कारोबारी गतिविधियों को लगातार बढ़ावा मिल रहा है। प्रदेश की...

जींद बाईपास चौक की बदलेगी तस्वीर, 91.97 करोड़ रुपये से बनेगा फ्लाईओवर – Ranbir Singh Gangwa

चंडीगढ़: हरियाणा के लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि प्रदेश सरकार सड़क एवं परिवहन...

Jalandhar News: YouTuber Money Shaker की कोर्ट में पेशी, मिला इतने दिनों का रिमांड, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: कमिश्नरेट पुलिस ने मशहूर पंजाबी यूट्यूबर मणि शॉकर और उसके 2 साथियों को गिरफ्तार करके 2 दिन...

LPU में पढ़ने वाले 58 भारतीय खिलाड़ी एशियन गेम्स 2026 में भारत का कर रहे प्रतिनिधित्व

जालंधर(Ens): लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) के 58 भारतीय खिलाड़ी और छात्र जापान के आइची-नागोया में चल रहे 20वें एशियन...