नई दिल्लीः दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने आखिरकार सीएम आवास को खाली कर दिया है। जिसके बाद अब उनका फिरोजशाह रोड इलाके में स्थित बंगला नंबर 5 में पत्नी बच्चों समेत माता-पिता के साथ शिफ्ट हो गए है। घर में प्रवेश करने से पहले अरविंद केजरीवाल ने पहले पूजा की। इसके बाद घर में प्रवेश किया।
वहीं इससे पहले दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अपनी पत्नी और बेटे के साथ कार में घर से निकलते देखा गया। उनके माता-पिता और बेटी दूसरी कार में थे। केजरीवाल जिस घर में रहेंगे वह घर पंजाब से आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य अशोक मित्तल को आवंटित किया गया है।
CM Arvind Kejriwal परिवार के साथ, देखें वीडियो
फिरोज़शाह रोड स्थित नए घर में केजरीवाल ने परिवार के साथ किया गृह प्रवेश #Arvind_kejriwal #Exclusive #DlhiExCm #AtishiMarlena #MamithaBaiju #LadySingham #AliaBhatt #BreekingNews #Encounterindia #Encounternews pic.twitter.com/goUkoXfjgk
— Encounter India (@Encounter_India) October 4, 2024