गुवहाटीः असम और अन्य पूर्वोत्तर राज्यों का बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात बन गए है। मिली जानकारी के अनुसार बाढ़ जैसे हालात बनने से लाखों लोग प्रभावित हुए है। वहीं जन जीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है। असम में बाढ़ की स्थिति और ज्यादा बिगड़ती हुई दिखाई दे रही है। बताया जा रहा है कि बाढ़ की वजह से 6 और लोगों की मौत हो गई, जिससे इस साल बाढ़ और भूस्खलन में मरने वालों का आंकड़ा 17 पहुंच गया। वहीं सिक्किम समेत क्षेत्र के सात राज्यों में मरने वालों का आंकड़ा करीब 48 हो गया है।
पीएम नरेंद्र मोदी असम और अन्य पूर्वोत्तर राज्यों के हालात पर बारीकी से नजर बनाए हुए हैं और लगातार दिशा-निर्देश दे रहे हैं। पीएम मोदी ने पूर्वोत्तर राज्यों में बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने के लिए मंगलवार को असम और सिक्किम के मुख्यमंत्रियों के साथ ही मणिपुर के राज्यपाल अजय कुमार भल्ला से बातचीत की। उन्होंने बाढ़ के खतरे से निपटने के साथ ही राहत और पुनर्वास कोशिशों में केंद्र की तरफ से हर संभव मदद का आश्वासन दिया। पूर्वोत्तर राज्यों के अधिकारियों का कहना है कि 29 मई से हो रही बारिश और बाढ़ के दौरान हुई 48 मौतों में से करीब 17 लोगों की जान अकेले असम में गई है। वहीं अरुणाचल प्रदेश में 12, मेघालय में 6, मिजोरम में 5, सिक्किम में 4, त्रिपुरा में 2 और नागालैंड और मणिपुर में एक-एक मौत हुई है।