Girl in a jacket
HomeBreaking Newsशादी में जा रहे दोस्तों पर हुई फायरिंग, एक की मौत एक...

शादी में जा रहे दोस्तों पर हुई फायरिंग, एक की मौत एक की हालत गंभीर

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

गोहाना :  हरियाणा के सोनीपत के गोहाना के गांव लाठ से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां पर शादी में जा रहे दो दोस्तों पर अंधाधुंध फायरिंग करने का मामला सामने आया है। घटना में एक युवक की मौत और जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। घटना के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है। इसके चलते गांव के छह युवकों ने ही इस घटना को अंजाम दिया है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामला दर्ज कर लिया है। परिजनों की मानें तो मरने वाले युवक सूरज को आठ से ज्यादा गोलिया लगी हैं।

परिजनों और दोस्तों ने बताया कि सूरज और जितेंद्र गांव में एक शादी में घर से पैदल जाने के लिए निकले थे। तभी दो बाइकों पर छह लोग आए और सूरज और जितेंद्र पर फायरिंग कर दी। घायल हालात में दोनों को खानपुर हॉस्पिटल लाया गया, जिसमे सूरज को करीब आठ से ज्यादा गोलिया मारी गई हैं और उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जितेंद्र को पेट में गोली लगी है और उसकी भी हालत गंभीर है।

एसीपी सतीश कुमार ने बताया कि कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि गांव लाठ में दो युवकों पर फायरिंग हुई है, जिसमें एक की मौत हो गई, जबकि अन्य घायल है। परिजनों के बयान पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। परिजनों ने हत्या का आरोप गांव के कुछ युवकों पर लगाया है। पुलिस को मौके से आठ गोलियों के खोल भी बरामद किए हैं औऱ जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -