Girl in a jacket
HomeBreaking Newsएयरपोर्ट में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल की कई गाड़ियां,...

एयरपोर्ट में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल की कई गाड़ियां, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बुधवार रात भीषण आग लग गई। दमकल की तीन गाड़ियां आग बुझाने में जुटी रहीं। आग से वहां मौजूद यात्रियों के बीच अफरा तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि आग एयरपोर्ट के चेक इन काउंटर के पास लगी थी। मिली जानकारी के अनुसार शॉर्ट सर्किट के चलते एयरपोर्ट में आग लगी। एक शीर्ष अधिकारी ने आग की घटना के बारे में अधिक जानकारी देते हुए बताया कि यह आग कोलकाता एयरपोर्ट के गेट नंबर 3ए के 16 नंबर डिपार्चर काउंटर के पास लगी।

एयरपोर्ट के गेट नंबर 3 पर रात 9 बजे के आसपास अचानक धुआं देखकर यात्रियों में हड़कंप मच गया। तत्काल इसकी सूचना एयरपोर्ट पर तैनात सीआईएसएफ के जवानों को दी गई। सीआईएसएफ के जवानों ने एयरपोर्ट के इलाके को अफरा-तफरी की स्थिति में पूरी तरह से खाली करवा दिया। आग लगने के बाद सभी यात्रियों और कर्मचारियों को सुरक्षित निकाला गया।‌ एक घंटे की मसक्कत के बाद दमकल की तीन गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया। कोलकाता एयरपोर्ट के मुताबिक आग पर काबू पाने के बाद रात 10:15 के बाद यात्रियों की एंट्री एयरपोर्ट में फिर से शुरू कर दी गई। 

आग लगने की इस घटना से अभी तक किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। समय रहते सभी यात्रियों को वहां से बाहर निकाल लिया गया। कुछ देर के लिए एयरपोर्ट में यात्रियों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई। रात 10:15 बजे के बाद से यात्रियों की एंट्री फिर से शुरू कर दी गई। हालांकि, अत्यधिक धुआं से एक व्यक्ति बीमार पड़ गया. उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -