Punjab Govt Advertisement
HomeEntertainmentबेटे Amaal Malik के सपोर्ट में आए पिता डब्बू, बोले - 'मुझे...

बेटे Amaal Malik के सपोर्ट में आए पिता डब्बू, बोले – ‘मुझे मेरी परवरिश पर टारगेट किया जा रहा है’

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मनोरंजन: सिंगर अमाल मलिक इन दिनों बिग बॉस 19 में नजर आ रहे हैं। शो में वह कई बार अपने गुस्से के चलते सलमान खान से क्लास लगवा चुके हैं। गुस्से में उन्होंने बाकी घरवालों पर भी कई भद्दे कमेंट्स किए हैं। इस पर काफी बवाल भी हुआ है। शो में बदतमीजी करने पर अमाल को सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग भी झेलनी पड़ी है। उनकी परवरिश को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं। ऐसे में अब बेटे को मिल रही नेगेटिविटी के चलते उनके पिता डब्बू मलिक ने भी रिएक्ट किया है।

डब्बू मलिक हुए इमोशनल

डब्बू मलिक ने एक चैनल के साथ बातचीत के दौरान बताया कि जब से वो वीकेंड के वार में बेटे को समझाने गए हैं तब से ट्रोलिंग और भी बढ़ गई है। शो में बेटे अमाल के बिहेवियरल के कारण से उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। डब्बू ने कहा कि – ‘मैंने कभी भी खुद को स्टार्स के तौर पर नहीं देखा हम लोग नॉर्मल म्यूजिशियन हैं। मैंने कभी इस तरह की लैंग्वेज नहीं देखी जो लोग इस्तेमाल कर रहे हैं। इस उम्र में मैं इस तरह की गालियां नहीं सुन सकता’।

डब्बू ने कहा कि शो में अमाल के बिहेवियर के बाद उनके परवरिश पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। ‘मुझे मेरी परवरिश पर टारगेट किया जा रहा है एक पिता के तौर पर मुझपर शक किया जा रहा है। मुझे गलत चीजें बोली जा रही हैं और मैं हर चीज को सुन रहा हूं क्योंकि आप हर किसी को नहीं रोक सकते’।

अमाल को शो में देखने के लिए एक्साइटेड थे डब्बू

डब्बू ने कहा कि पहले वो अमाल को शो में देखने के लिए काफी एक्साइटेड थे लेकिन उन्होंने जैसा सोचा था वैसा नहीं हो पाया। डब्बू ने कहा – ‘मैंने जब शुरुआत के कुछ एपिसोड देखे तो मैं शॉक्ड रह गया था क्योंकि नेरेटिव किसी दूसरी ही डॉयरेक्शन में जा रहा था मैं एक्साइटेड था कि अमाल पॉपुलर हो जाएगा गाने गाएगा लेकिन मुझे लगता है कि वहां माहौल ऐसा बन जाता है कि आप अलग तरीके से बिहेव करने लगते हैं और आपका खुद पर कोई भी कंट्रोल नहीं रहता’।

अमाल को सपोर्ट करने के लिए बिग बॉस के होस्ट सलमान खान को भी फैंस कई बार ट्रोल कर चुके हैं। सलमान खान पर अमाल को फेवर करने के आरोप लगे हैं। इसके चलते अमाल को काफी नेगेटिविटी भी मिल रही है जिसके कारण उनका परिवार काफी दुखी है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt Advertisement

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -