Punjab Govt AD
HomeEntertainmentJanhvi Kapoor की ड्रीमी लुक पर फिदा हुए फैंस, पिंक लहंगे में...

Janhvi Kapoor की ड्रीमी लुक पर फिदा हुए फैंस, पिंक लहंगे में बला की खूबसूरत लगी Actress

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मनोरंजन: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर इन दिनों काफी सुर्खियां बटौर रही हैं। जाह्नवी इन दिनों अपनी फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी के प्रमोशन में बिजी है। ऐसे में फैंस को उनके एक से बढ़कर एक लुक देखने को मिल रहे हैं। एक्ट्रेस ग्लैमर और स्टाइल को इतनी अच्छे से कैरी करती हैं कि फैंस उनके दीवाने हो जाते हैं। अब फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर भी जाह्नवी ने कुछ ऐसा पहना कि सब उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor)

ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर जाह्नवी ने मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के द्वारा डिजाइन किया पिंक कलर का लहंगा पहना। इस लहंगा की खासियत यह थी कि यह काफी लाइट वेट था। इसमें भारतीय ट्रेडिशनल खूबसूरती और मॉर्डन स्टाइल का कॉम्बिनेशन था जिसने इसे और भी खास बना दिया। लहंगे पर की हुई पिंक फूलों की कढ़ाई काफी यूनिक थी। लहंगे के साथ जाह्नवी ने बारीक कढ़ाई वाला स्ट्रैपी ब्लाउज पेयर किया जिसमें उनके लुक में ग्लैमर का तड़का लगा दिया।

अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए जाह्नवी ने फूलों की कढ़ाई वाले ट्रांस्पेरेंट दुपट्टा कैरी किया। यह दुपट्टा लहंगे को ड्रीमी और रोमांटिक टच दे रहा था। एक्ट्रेस ने जैसे पूरा लहंगा कैरी किया वो उनके ओवरऑल लुक को और भी फ्लोरिश कर रहा था। बालों को स्ट्रेट करते हुए जाह्नवी ने खुला छोड़ा। इस पूरे आउटफिट के साथ एक्ट्रेस ने चमकदार ड्रॉप इयररिंग्स पहने। यह इयररिंग्स उनके लुक में चार चांद लगा रहे थे। साथ में ग्लोइंग मेकअप में जाह्नवी बेहद गॉर्जियस लग रही थी।

एक्ट्रेस ने अपनी यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं जिसके बाद कमेंट्स में फैंस उनकी खूबसूरती की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। वहीं अगर बात जाह्नवी के वर्कफ्रंट की करें तो अभी कुछ समय पहले उनकी फिल्म परम सुंदरी थिएटर्स में रिलीज हुई थी। अब जल्द ही वह फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी में वरुण धवन के साथ नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके अलावा सान्या मल्होत्रा और रोहित सराफ भी दिखेंगे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -