HomePunjabJalandharJalandhar News: दोआबा चौक पर युवक से मारपीट को लेकर परिवार का...

Jalandhar News: दोआबा चौक पर युवक से मारपीट को लेकर परिवार का आया बयान, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधरः शहर में एक युवक को नशे में धुत युवकों द्वारा पीटने का मामला सामने आया है। वहीं परिवार ने पुलिस पर कार्रवाई न करने के आरोप लगाए हैं। पीड़ित की मां ने बताया कि उनके बेटे को कुछ युवक उसे उठाकर ले गए थे और उसके साथ मारपीट की गई। इस दौरान बदमाशों ने कहा कि उनके बेटे ने उनको गाली निकाली है जिसके चलते उससे मारपीट की गई है।

पीड़ित ने कहा कि उनके बेटे को दौरे पड़ते हैं, फिर भी उन्होंने उनके बेटे को नहीं छोड़ा। ये सारी घटना दोआबा चौक पर शरेआम हुई है। इस दौरान उनके बेटे को किसी ने नहीं छुड़वाया, लेकिन वहां मौजूद चाय वाले ने उनके बेटे को छुड़वाया। उन्होंने आरोप लगाए कि बदमाश उनको बिना वजह कह रहे थे कि उनके बेटे ने उनके पैसे निकाले हैं, जबकि अगर उनके बेटे ने पैसे निकाले होते तो वह अपने घर का किराया न भरते।

वहीं पीड़ित युवक के भाई ने बताया कि वह केटरिंग के काम पर गया था कि उन्हें कॉल आया कि उनके भाई को किसी ने बुरी तरह पीटा है और घर आकर देखा तो उनके भाई को सन्नी और अन्य युवक उठाकर ले गए थे। जब वह छुड़वाने गए तो उससे भी मारपीट की गई। उन्होंने उनके भाई को बुरी तरह पीटा है। परिवार ने इंसाफ की गुहार लगाई है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -