Himachal Govt
Nationalपटरी से उतरा कोयला लदी मालगाड़ी का इंजन, मची अफरातफरी, देखें वीडियो

पटरी से उतरा कोयला लदी मालगाड़ी का इंजन, मची अफरातफरी, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

सोनभद्र : उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जनपद में बुधवार को रेलवे से जुड़ा एक हादसा टल गया। यहां कोयला लदी मालगाड़ी का इंजन पटरी से उतर गया। दरअसल, एनसीएल खड़िया के कोल हैंडलिंग प्लांट (सीएचपी) के समीप डीजल रेल इंजन के बेपटरी होने से कोयला व पावर क्षेत्र के अधिकारियों में खलबली मच गई। सूचना के बाद इंजन को पटरी पर लाने की कोशिश की गई, लेकिन बारिश के चलते काफी देर बाद सफलता मिल सकी। जानकारी के मुताबिक जिस कोयला मालगाड़ी का इंजन डिरेल हुआ, वो मालगाड़ी अनपरा तापीय परियोजना के लिए कोयला लेकर जाने वाली मालगाड़ी है।

मालगाड़ी का इंजन की बेपटरी होने की सूचना से अनपरा तापीय परियोजना के अधिकारियों में हड़कंप मच गया।
एनसीएल खड़िया की सीएचपी से अनपरा थर्मल पावर प्रोजेक्ट व मेघा पावर प्रोजेक्ट (पूर्व में लैंको) को कोयला की आपूर्ति रेल रैक के जरिए की जाती है। बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह 9 बजे के करीब लोडिंग प्वाइंट (न्यू सीएचपी) के पास बेहद धीमी गति से आगे बढ़ रहा रेल इंजन डीरेल हो गया। सूचना के बाद अधिकारियों में खलबली मच गई।

पावर व कोयला क्षेत्र के अधिकारी मौके पर पहुंच गए और इंजन को पटरी पर लाने की कोशिश शुरू की गई। बताया जा रहा है कि दोपहर 12 बजे के बाद इंजन को पटरी पर ला दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि खड़िया में न्यू व ओल्ड दो सीएचसी से ट्रेन रैक लोडिंग का काम किया जाता है। घटना के चलते नई सीएचसी से लोडिंग प्रभावित रही, लेकिन पुरानी सीएचपी का वैकल्पिक उपयोग किया गया। इसके चलते कोयला ढुलाई पर कोई खास असर नहीं पड़ा। अधिकारियों ने बताया कि घटना के पीछे की वजहों की जांच की जाएगी। कमी मिलने पर जिम्मेदार लोगों पर नियमानुसार कार्रवाई होगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने गांवों के युवाओं को 500 आधुनिक ‘ग्रामीण खेल मैदानों’ का तोहफा

घग्गा/पटियाला: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज...

Jalandhar News:  सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई बाइक, युवक गंभीर घायल, देखें वीडियो

फिल्लौर: जिले के फिल्लौर-नूरमहल रोड पर बीती रात एक...

शिक्षा विभाग को विभागीय स्तर पर हल होने वाले मामलों को तुरंत हल करने के निर्देश

चंडीगढ़: पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा, जो...

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने गांवों के युवाओं को 500 आधुनिक ‘ग्रामीण खेल मैदानों’ का तोहफा

घग्गा/पटियाला: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज पटियाला जिले के गांव देधना से विभिन्न जिलों में स्थापित...

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने दिवंगत कबड्डी खिलाड़ी गुरजीत सिंह तूत के परिवार से की मुलाकात

पत्नी के लिए सरकारी नौकरी का किया ऐलान चंडीगढ़:पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने होनहार कबड्डी खिलाड़ी गुरजीत सिंह...

Jalandhar News:  सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई बाइक, युवक गंभीर घायल, देखें वीडियो

फिल्लौर: जिले के फिल्लौर-नूरमहल रोड पर बीती रात एक सड़क हादसा हो गया। जिसमें एक मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप...

शिक्षा विभाग को विभागीय स्तर पर हल होने वाले मामलों को तुरंत हल करने के निर्देश

चंडीगढ़: पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा, जो कर्मचारियों के मुद्दों के समाधान के लिए गठित कैबिनेट उप-समिति...