Breaking Newsघने कोहरे का असर, कई फ्लाइट और ट्रेनें लेट

घने कोहरे का असर, कई फ्लाइट और ट्रेनें लेट

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली : दिल्ली-एनसीआर में बुधवार सुबह से सड़कों पर धुंध और धुआं देखने को मिल रहा है। इस सीजन में पहली बार कई इलाकों में जीरो विजिबिलिटी देखने को मिल रही है। नोएडा एक्सप्रेस-वे पर वाहन चालकों को खासी मशक्कत करनी पड़ रही है। सुबह 6 बजे सड़कों पर वाहन रेंगते हुए आगे बढ़ते देखे गए। ठंड भी अपना असर दिखा रही है। दिल्ली के सफदरजंग में 50 मीटर और दिल्ली के पालम में 125 मीटर विजिबिलिटी के साथ घना कोहरा छाया है। घने कोहरे की वजह से रोड, रेल से लेकर हवाई यातायात तक पर बुरा असर पड़ा है। 

दिल्ली आने और दिल्ली से जाने वाली कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं।  रेलवे विभाग की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में आने वाली 25 ट्रेनें लेट हैं। रेलवे विभाग ने बताया कि पुरी-नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस पांच घंटे की देरी से चल रही है। वहीं हावड़ा-नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस भी पांच घंटे से ज्यादा लेट है। वहीं, कुरुक्षेत्र-खजराहो एक्सप्रेस 6 घंटे से ज्यादा विलंब से चल रही है। इसके साथ ही अन्य ट्रेनें भी 3-6 घंटे लेट हैं। राष्ट्रीय राजधानी में कोहरे और लो विजिबिलिटी के कारण कुछ ट्रेनें देरी से चल रही है।

दिल्ली एयरपोर्ट पर जाने वाले यात्रियों के लिए एडवाइडरी की गई है। इसके अनुसार, जो लोग आज सुबह दिल्ली से फ्लाइट पकड़ने वाले हैं या किसी अन्य गंतव्य से आने वाले हैं उनसे अनुरोध किया गया है कि वे अपनी एयरलाइनों से ताजा जानकारी ले लें क्योंकि घने कोहरे के कारण कुछ उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं। दिल्ली हवाई अड्डे की यात्री सलाह में आज सुबह कहा गया कि उसकी सुविधा से लैंडिंग और टेकऑफ़ जारी है, लेकिन कोहरे के कारण कुछ उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज...

भगवंत मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि डाली

पठानकोट : भगवंत सिंह मान सरकार ने आज 'मावां-धियां...

महाविद्यालय बंगाणा में BBA एवं BCA के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

बंगाणा,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में बीबीए...

Punjab News: खत्म हुई सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, देखें वीडियो

मंत्री हरजोत के आश्वासन के बाद काम पर लौटेंगे...

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज चंबा जिले के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर वर्तमान...

भगवंत मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि डाली

पठानकोट : भगवंत सिंह मान सरकार ने आज 'मावां-धियां सत्कार योजना' के तहत 35.5 लाख महिलाओं के खातों में...

महाविद्यालय बंगाणा में BBA एवं BCA के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

बंगाणा,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में बीबीए एवं बीसीए के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के स्वागत एवं उन्हें महाविद्यालय...