Loading...
Punjab Govt
HomeNationalमीठी नदी सफाई घोटाले के मामले में ED की 15 स्थानों पर...

मीठी नदी सफाई घोटाले के मामले में ED की 15 स्थानों पर Raid

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मुंबईः मीठी नदी सफाई घोटाले के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने मुबंई ने 15 स्थानों में छापेमारी की। मिली जानकारी के अनुसार आज मीठी नदी से गाद निकालने के घोटाले से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत ईडी की टीम ने महाराष्ट्र और केरल में छापेमारी की। इस घोटाले में बीएमसी को 65 करोड़ रुपये का नुकसान होने की बात कही गई है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि छापेमारी मुंबई और कोच्चि में स्थित 15 से अधिक परिसरों में की गई।

जांच मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत की जा रही है। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के कुछ अधिकारियों और कुछ अन्य के खिलाफ ईडी का मामला मीठी नदी से गाद निकालने में कथित अनियमितताओं की जांच के लिए मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) की ओर से दर्ज की गई एफआईआर से निकला है।

इस घोटाले में कथित तौर पर शामिल होने के आरोप में मीठी नदी से 65 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। ईओडब्ल्यू ने घोटाले में कथित संलिप्तता के लिए नगर निगम अधिकारियों और ठेकेदारों सहित 13 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह नदी शहर से होकर अरब सागर में गिरती है। आरोप लगाया गया है कि विशेष ड्रेजिंग उपकरण किराये पर देने की निविदाओं में कुछ आपूर्तिकर्ताओं को लाभ पहुंचाने के लिए हेरफेर किया गया था।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page