.
Nationalइस राज्य में भूकंप के झटके महसूस, लोग घरों से निकले बाहर

इस राज्य में भूकंप के झटके महसूस, लोग घरों से निकले बाहर

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

देहरादूनः उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में देर रात भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.2 मापी गई। अचानक आए झटकों से लोगों में अफरा-तफरी मच गई और कई लोग डरकर अपने घरों से बाहर निकल आए। अधिकारियों के अनुसार फिलहाल जिले में कहीं से भी जनहानि या बड़े नुकसान की सूचना नहीं है।

उत्तरकाशी जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र की रिपोर्ट के मुताबिक भूकंप 1 बजकर 21 मिनट 34 सेकंड पर आया। भूकंप का केंद्र जमीन से करीब 10 किलोमीटर की गहराई में बड़कोट तहसील के राजगढ़ी क्षेत्र के आसपास बताया गया है।

भूकंप के झटके उत्तरकाशी, बड़कोट, पुरोला, मोरी, चिन्यालीसौड़ और डुंडा समेत यमुना घाटी के कई क्षेत्रों में महसूस किए गए। रात के समय अचानक घरों के हिलने से लोग घबरा गए। दो और तीन मंजिला मकानों में रहने वाले कई लोग एहतियातन घरों से बाहर निकल आए।

अधिकारियों ने बताया कि तहसीलदारों, पुलिस थाना एवं चौकी प्रभारियों, राजस्व उपनिरीक्षकों और ग्राम प्रधानों से स्थिति की जानकारी ली गई है। अभी तक किसी प्रकार की जनहानि या बड़े नुकसान की सूचना नहीं मिली है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

फ्लाइट छूटी तो रन-वे एरिया में घुसी दो महिलाएं, एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप, देखें वीडियो

मॉस्कोः मॉस्को के शेरेमेत्येवो इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर दो महिलाओं...

SDRF ने गंगा के तेज बहाव में बहे कांवड़ियों की बचाई जान, देखें वीडियो

हरिद्वारः कांवड़ मेले में गंगा घाटों पर बढ़ती भीड़...

Jalandhar Counter Intelligence और BSF ने आरोपी को किया गिरफ्तार, हेंड ग्रेनेड बरामद

जालंधर, ENS: पंजाब में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस को...

विधानसभा का घेराव के लिए जुट रहे छात्र, प्रशासन ने 6 लेयर में सुरक्षा की तैनात

रांचीः भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली और पेपर लीक...

फ्लाइट छूटी तो रन-वे एरिया में घुसी दो महिलाएं, एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप, देखें वीडियो

मॉस्कोः मॉस्को के शेरेमेत्येवो इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर दो महिलाओं ने सुरक्षा को लेकर बड़े सवाल खड़े कर दिए है।...

SDRF ने गंगा के तेज बहाव में बहे कांवड़ियों की बचाई जान, देखें वीडियो

हरिद्वारः कांवड़ मेले में गंगा घाटों पर बढ़ती भीड़ के बीच एसडीआरएफ की टीमें लगातार मुस्तैदी और सतर्कता के...

Jalandhar Counter Intelligence और BSF ने आरोपी को किया गिरफ्तार, हेंड ग्रेनेड बरामद

जालंधर, ENS: पंजाब में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस को ध्यान में रखते हुए डीजीपी गौरव यादव की ओर से...

बारिश का कहरः प्रशासन ने दिए नर्सरी से 12वीं तक स्कूलों में छुट्टी के आदेश, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

भोपालः राजधानी में देर रात से लगातार हो रही तेज बारिश के बीच जिला प्रशासन ने विद्यार्थियों की सुरक्षा...