Loading...
Punjab Govt
HomeNationalसुबह-सुबह 5.3 तीव्रता से लगे भूकंप के झटके

सुबह-सुबह 5.3 तीव्रता से लगे भूकंप के झटके

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मुलुगुः तेलंगाना के मुलुगु जिले में आज (4 दिसंबर) सुबह के झटके महसूस किए गए हैं। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 5.3 मापी गई है। भूकंप के झटकों के बाद अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इससे कितना नुकसान हुआ है। बताया जा रहा है कि भूकंप के झटके बुधवार की सुबह करीब 7.27 बजे महसूस किए गए। इसका असर करीब 200 किलोमीटर दूर हैदराबाद तक देखा गया।

बता दें कि भूकंपों के चार प्रकार होते हैं। पहला इंड्यूस्ड अर्थक्वेक यानी ऐसे भूकंप जो इंसानी गतिविधियों की वजह से पैदा होते हैं। जैसे सुरंगों को खोदना, किसी जलस्रोत को भरना या फिर किसी तरह के बड़े भौगोलिक या जियोथर्मल प्रोजेक्ट्स को बनाना। बांधों के निर्माण की वजह से भी भूकंप आते हैं।

दूसरा होता है वॉल्कैनिक अर्थक्वेक यानी वो भूकंप जो किसी ज्वालामुखी के फटने से पहले, फटते समय या फटने के बाद आते हैं। ये भूकंप गर्म लावा के निकलने और सतह के नीचे उनके बहने की वजह से आते हैं।

तीसरा होता है कोलैप्स अर्थक्वेक यानी छोटे भूकंप के झटके जो जमीन के अंदर मौजूद गुफाओं और सुरंगों के टूटने से बनते हैं। जमीन के अंदर होने वाले छोटे विस्फोटों की वजह से भी ये आते हैं।

चौथा है एक्सप्लोसन अर्थक्वेक इस तरह के भूकंप के झटके किसी परमाणु विस्फोट या रासायनिक विस्फोट की वजह से पैदा होते हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page