HomeBreaking News7.1 भूकंप की तीव्रता से कांपी धरती, सुनामी की चेतावनी जारी, देखें...

7.1 भूकंप की तीव्रता से कांपी धरती, सुनामी की चेतावनी जारी, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जापानः जापान के क्यूशू द्वीप पर मंगलवार को 7.1 तीव्रता का भूकंप आया। ये भूकंप कुमामोतो क्षेत्र में आया और इसके बाद सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के मुताबिक भूकंप के बाद 1 मीटर तक ऊंची लहरें उठने की आशंका जताई गई है। तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों से सतर्क रहने और जरूरत पड़ने पर तुरंत सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की गई है।

जापान सरकार ने कुमामोतो के अलावा नागासाकी, कागोशिमा, फुकुओका, सागा, ओइता और मियाजाकी प्रान्तों में भी आपातकालीन भूकंप चेतावनी जारी की है। ये सभी इलाके क्यूशू द्वीप पर स्थित हैं। राहत की बात यह है कि अभी तक किसी के हताहत होने या बड़े नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है।

जापान दुनिया के उन देशों में शामिल है, जहां भूकंप सबसे ज्यादा आते हैं। इसी वजह से यहां भूकंप और सुनामी की चेतावनी देने वाला सिस्टम दुनिया के सबसे बेहतर सिस्टम में गिना जाता है।

यह सिस्टम कुछ ही सेकंड में लोगों को अलर्ट भेज देता है, जिससे जान माल का नुकसान कम करने में मदद मिलती है। क्यूशू द्वीप पर रहने वाले लोगों को फिलहाल सतर्क रहने और अधिकारियों के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है। आने वाले घंटों में स्थिति साफ होने की उम्मीद है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने कुमामोटो प्रांत में आए शक्तिशाली भूकंप के बाद सभी संबंधित एजेंसियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

 

- Advertisement -
- Advertisement - spot_img
- Advertisement -
- Advertisement -

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement - Encounter India

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -