Punjab Govt
HomeHimachalBaddiभारत विकास परिषद की शाखा बद्दी के प्रयासों से पश्चिमी सभ्यता छोड...

भारत विकास परिषद की शाखा बद्दी के प्रयासों से पश्चिमी सभ्यता छोड भारतीय परंपरा से मनाया जन्म

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बद्दीसचिन बैंसल: बद्दी निवासी अनुपम शर्मा ने अपने पुत्र अभिनव शर्मा  व सीए दीपक कौशल ने  जन्मदिन पश्चिमी सभ्यता को छोड भारतीय मूल परंपरा के समावेश में जरुरतमंदों को भोजन खिलाकर मनाया।

भारत विकास परिषद की  शाखा बद्दी के सचिव देव व्रत यादव ने बताया कि भारत विकास परिषद  की पहल और प्रयासों का परिणाम है कि बद्दी के निवासी अब केक काटकर जन्मदिन मनाने की प्रथा को छोड भारतीय मूल परंपरा के अनुसार जरुरतमंदों को भोजन करवाकर मनाने लगे हैं। उन्होंनें बताया कि अनुपम शर्मा ने अपने सुपुत्र अभिनव शर्मा और दीपक कौशल (सी ए) ने अपना जन्मदिन संयुक्त रुप में  जरुरतमंदों को भोजन खिलाकर मनाया। यह लंगर सरकारी अस्पताल बद्दी में लगाया गया। लंगर सेवा में बेहतरीन सेवा देने के लिए भाविप की सदस्य प्रेमलता भावासर को सम्मानित भी किया गया।

शाखा के अध्यक्ष रमण कौशल और संगठन मंत्री राधा गोविंद मंत्री ने कहा कि बडे गौरव की बात है कि हिमाचल में आज जन मानस जागरुक हुआ है और पश्चिमी सभ्यता को छोड भारतीय मूल संस्कारों के अनुरुप खुशी मनाने लगे हैं। इस अवसर पर संस्था के मुख्य संरक्षक राम गोपाल अग्रवाल ने सचिव देव व्रत यादव, अध्यक्ष रमण कौशल व संगठन मंत्री राधा गोविंद मंत्री और समस्त टीम की इस पहल के लिए धन्यवाद किया और आशा व्यक्त की कि आने वाले समय में लोग जागरुक होने तथा पश्चिमी सभ्यता को छोड भारतीय मूल के संस्कारों में उत्सव मनाएंगें। इस अवसर पर नीरज गुप्ता, अनुपम शर्मा, परमबीर चौहान, सीडी मिश्रा, टींकु कुमार, निर्मल शम्मी, सुषमा ठाकुर, भागीरथ मलिक व जय किशन शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -