Himachal Govt

Himachal Govt
Punjab Govtडॉ. बलजीत कौर ने गुरदासपुर के अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्रों के विकास...

डॉ. बलजीत कौर ने गुरदासपुर के अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्रों के विकास के लिए 8.33 करोड़ रुपये जारी करने की घोषणा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में सरकार समावेशी विकास के लिए प्रतिबद्ध

चंडीगढ़: सामाजिक न्याय, अधिकारिता और अल्पसंख्यक मामलों की मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने आज घोषणा की कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने गुरदासपुर जिले के अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्रों में महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को पूरा करने के लिए 8.33 करोड़ रुपये स्वीकृत करके जारी किए हैं।

उन्होंने कहा कि ये प्रयास राज्य सरकार द्वारा सार्वजनिक बुनियादी ढांचे को मजबूत करने तथा अल्पसंख्यक समुदायों की शैक्षिक, सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण सुनिश्चित करने की दृढ़ प्रतिबद्धता का प्रतीक हैं, जिससे समावेशी विकास को और गति मिलेगी। डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि यह राशि गुरदासपुर, कलानौर, डेरा बाबा नानक और धारीवाल ब्लॉकों में 258 आंगनवाड़ी केंद्रों, 4 सामुदायिक कॉम्प्लेक्सों और 6 अतिरिक्त कक्षाओं के निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए उपयोग की जाएगी।

उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से सामुदायिक बुनियादी ढांचा और मजबूत होगा, लोगों को बेहतर सार्वजनिक सेवाएं मिलेंगी तथा बच्चों, महिलाओं और स्थानीय निवासियों के लिए सुविधाओं में वृद्धि होगी। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि स्वीकृत परियोजनाओं में गुरदासपुर ब्लॉक में 78 आंगनवाड़ी केंद्र और 01 सामुदायिक कॉम्प्लेक्स, डेरा बाबा नानक ब्लॉक में 57 आंगनवाड़ी केंद्र, 01 सामुदायिक कॉम्प्लेक्स और 5 अतिरिक्त कक्षाएं, कलानौर ब्लॉक में 51 आंगनवाड़ी केंद्र, 01 सामुदायिक कॉम्प्लेक्स और 01 अतिरिक्त कक्षा, जबकि धारीवाल ब्लॉक में 72 आंगनवाड़ी केंद्र और 01 सामुदायिक कॉम्प्लेक्स के निर्माण कार्य पूरे किए जाएंगे।

ये परियोजनाएं स्थायी सामुदायिक संपत्तियों का सृजन करने के साथ-साथ लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाएंगी तथा विकास के लाभ जिले के हर कोने तक पहुंचाना सुनिश्चित करेंगी। डॉ. बलजीत कौर ने दोहराया कि ये परियोजनाएं जमीनी स्तर पर बुनियादी ढांचे को और मजबूत करने के साथ-साथ बाल देखभाल, शिक्षा और सामुदायिक सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार लाएंगी, जिसका लाभ समाज के हर वर्ग को मिलेगा। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार आधुनिक सार्वजनिक बुनियादी ढांचे के विकास के माध्यम से समाज के हर वर्ग तक विकास के लाभ पहुंचाने और “रंगला पंजाब” के सपने को साकार करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

श्रावण अष्टमी मेले की व्यवस्थाओं को लेकर उपायुक्त जतिन लाल ने की समीक्षा बैठक

ऊना,सुशील पंडित: उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने आज (सोमवार) माई...

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को ऊना पुलिस ने लौटाए 1.50 लाख रुपये

ऊना,सुशील पंडित: जिला पुलिस ऊना की साइबर सेल ने त्वरित...

पश्चिम बंगाल से आरोपी गिरफ्तार, सुनार की दुकान से चोरी, 30 ग्राम सोना बरामद

ऊना,सुशील पंडित: जिला पुलिस ऊना ने सुनार की दुकान से...

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा परिवहन एवं जल आपूर्ति विभाग की कर्मचारी यूनियनों के साथ की बैठकें

चंडीगढ़: पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा, जो कर्मचारियों के मामलों और शिकायतों के समाधान के लिए गठित...

श्रावण अष्टमी मेले की व्यवस्थाओं को लेकर उपायुक्त जतिन लाल ने की समीक्षा बैठक

ऊना,सुशील पंडित: उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने आज (सोमवार) माई दास सदन में माता श्री चिंतपूर्णी में चल रहे श्रावण...

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को ऊना पुलिस ने लौटाए 1.50 लाख रुपये

ऊना,सुशील पंडित: जिला पुलिस ऊना की साइबर सेल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के शिकार एक व्यक्ति की पूरी...

वशिष्ट पब्लिक स्कूल के हर्षदीप सिंह ने राज्य स्तरीय रिंग टेनिस प्रतियोगिता में रचा सफलता का नया अध्याय

ऊना,सुशील पंडित: वशिष्ट पब्लिक स्कूल, ऊना के कक्षा दसवीं के होनहार खिलाड़ी हर्षदीप सिंह ने 15 एवं 16 अगस्त...