Breaking NewsDPS स्कूल को मिली बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने सुलझाई...

DPS स्कूल को मिली बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने सुलझाई गुत्थी, जांच में हुआ खुलासा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने डीपीएस मथुरा रोड में बम की सूचना मिलने वाले मामले को सुलझा लिया है। दरअसल, पुलिस जांच में पता चला कि स्कूल के ही एक छात्र ने स्कूल में बम होने का मैसेज ईमेल किया था। बता दें कि, छात्र की उम्र 16 साल है इसलिए पुलिस ने उसके खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की है। जीपीएस स्कूल में बम होने की सूचना के बाद स्पेशल सेल ने इस मामले की पूरी जांच की। जब छात्र की कॉउंक्लिंग की गई तो उसने बताया कि कुछ दिनों पहले दिल्ली के ही एक स्कूल में ऐसी ही ईमेल भेजी गई थी। उसी को देखते हुए छात्र ने ऐसी शरारत की। दरअसल, 26 अप्रैल की सुबह पुलिस को डीपीएस स्कूल की तरफ से सूचना दी गई थी कि 25 अप्रैल की रात को स्कूल के ऑफिशियल ईमेल पर एक मेल आया है। जिसमें स्कूल में बम होने की बात कही गयी है।

दिल्ली पुलिस ने क्या कहा था?

वहीं दिल्ली पुलिस की ओर से बताया गया था कि डीपीएस को ई-मेल के जरिए मिली धमकी किसी की शरारत है। स्कूल में सभी छात्र सुरक्षित है और पैनिक की स्थिति नहीं है। स्कूल प्रशासन से सतर्क रहने को कहा गया है। मौके पर दिल्ली पुलिसकर्मी सहित फायर टेंडर भी मौजूद है। दिल्ली पुलिस ने बताया है कि डीपीएस स्कूल प्रबंधन ने आठ बजकर 10 मिनट पर 100 पर कॉल कर इसकी जानकारी पुलिस को दी है। बता दें कि कुछ दिनों पहले एक स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी।

पहले भी मिल चुकी है ऐसी धमकी

इससे पहले 12 अप्रैल को दिल्ली में ही एक स्कूल में बम की धमकी मिली थी। ये धमकी भी ई-मेल के जरिए ही भेजी गई थी। डिफेंस कॉलोनी थाना क्षेत्र के इंडियन स्कूल में धमकी भरे ईमेल के बाद हंगामा मच गया था और आनन-फानन में पूरे स्कूल को खाली करा लिया गया था। बम निरोधक दस्ते की टीम भी मौके पर पहुंच गई थी और बम की जांच में जुट गई थी। दिल्ली पुलिस ने बताया था कि इस धमकी का मेल 10 बजकर 49 मिनट पर मिला था।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज...

भगवंत मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि डाली

पठानकोट : भगवंत सिंह मान सरकार ने आज 'मावां-धियां...

महाविद्यालय बंगाणा में BBA एवं BCA के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

बंगाणा,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में बीबीए...

Punjab News: खत्म हुई सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, देखें वीडियो

मंत्री हरजोत के आश्वासन के बाद काम पर लौटेंगे...

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज चंबा जिले के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर वर्तमान...

भगवंत मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि डाली

पठानकोट : भगवंत सिंह मान सरकार ने आज 'मावां-धियां सत्कार योजना' के तहत 35.5 लाख महिलाओं के खातों में...

महाविद्यालय बंगाणा में BBA एवं BCA के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

बंगाणा,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में बीबीए एवं बीसीए के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के स्वागत एवं उन्हें महाविद्यालय...