Breaking Newsइस इलाके में डबल मर्डर: बेड में मिली मां बेटे की लाश

इस इलाके में डबल मर्डर: बेड में मिली मां बेटे की लाश

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमरावती: महाराष्ट्र के अमरावती में मां-बेटे की हत्या का मामला सामने आया है‌। दोनों की हत्या करने के बाद शव को घर के अंदर बेड बॉक्स में छुपा दिया गया। जब शव से दुर्गंध आने लगी तो पड़ोसियों ने मामले की जानकारी मृतक के परिजनों को दी। तब जाकर मामले का खुलासा हुआ। जानकारी के मुताबिक, महाराष्ट्र पुलिस ने शनिवार को अमरावती में एक घर के बेड बॉक्स के अंदर छिपाए गए एक महिला और उसके बेटे के शव बरामद किए। मृतक की पहचान 45 वर्षीय नीलिमा गणेश कापसे के रूप में हुई, जबकि उनके बेटे की पहचान 22 वर्षीय आयुष कापसे के रूप में हुई।

बताया जा रहा है कि मृतक के पड़ोसियों को दो दिन से दुर्गंध आ रही थी। उन्होंने इसकी सूचना मृतक के परिजनों को दी। सूचना के बाद नागपुर में रहने वाले रिश्तेदार मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि घर का मेन गेट और पिछला दरवाजा अंदर से बंद था। मृतक के रिश्तेदारों ने तुरंत सहायता के लिए पुलिस से संपर्क किया। मौके पर पहुंची पुलिस शुरुआती जांच के लिए दरवाजा तोड़कर घर के अंदर पहुंची। पुलिस ने अंदर देखा कि बिस्तर पर खून के धब्बे फैले हुए थे। पूरे कमरे में बदबू फैल गई। पुलिस ने जब बेड बॉक्स खोला तो अंदर मां-बेटे की लाशें मिलीं। पुलिस के मुताबिक मृतक का बड़ा बेटा लापता है। उसका मोबाइल भी बंद है। फिलहाल पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक मृतक के बड़े बेटे के बारे में जानकारी मिलने के बाद ही हत्या की गुत्थी सुलझ सकेगी। फिलहाल जानकारी जुटाई जा रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

आज का राशिफल, 2 अगस्त 2026

नई दिल्लीः ग्रहों की स्थिति- मंगल वृषभ राशि में,...

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज...

भगवंत मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि डाली

पठानकोट : भगवंत सिंह मान सरकार ने आज 'मावां-धियां...

महाविद्यालय बंगाणा में BBA एवं BCA के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

बंगाणा,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में बीबीए...

आज का राशिफल, 2 अगस्त 2026

नई दिल्लीः ग्रहों की स्थिति- मंगल वृषभ राशि में, बुध मिथुन राशि में, सूर्य और गुरु कर्क राशि में,...

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज चंबा जिले के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर वर्तमान...

भगवंत मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि डाली

पठानकोट : भगवंत सिंह मान सरकार ने आज 'मावां-धियां सत्कार योजना' के तहत 35.5 लाख महिलाओं के खातों में...