Himachal Govt
Nationalपाकिस्तान के फील्ड मार्शल से मुलाकात करेंगे Donald Trump, अमेरिकी राष्ट्रपति ने...

पाकिस्तान के फील्ड मार्शल से मुलाकात करेंगे Donald Trump, अमेरिकी राष्ट्रपति ने रखी ये मांग

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
नई दिल्ली: पाकिस्तान के फील्ड मार्शल आसीम मुनीर अगले हफ्ते डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात करेंगे। छह महीनों में ट्रंप के साथ यह उनकी तीसरी मुलाकात होगी। रिपोर्ट्स की मानें तो इस बैठक में गाजा स्टेबलाइजेशन फोर्स पर बातचीत होगी। पिछले कई दशकों में पाकिस्तान के सबसे शक्तिशाली सैन्य प्रमुख को सबसे कठिन परीक्षा का सामना कर रहे हैं। एक ओर अमेरिका इस्लामाबाद पर दबाव डाल रहा है कि वो गाजा में लॉ एंड ऑर्डर को बनाए रखने के लिए भेजी जा रही अंतराष्ट्रीय सेना में अपने सैनिकों को भेजे। वहीं दूसरी ओर विश्लेषकों का यह कहना है कि यदि पाकिस्तान की सेना ऐसा कदम उठाएगी तो पाकिस्तान के अंदर विद्रोह भड़क जाएगा।

ट्रंप ने बनाया गाजा के लिए पीस प्लान

वहीं ट्रंप ने गाजा और हमास के बीच में जंग रुकवाने के लिए गाजा प्लान दिया था। इसमें एक यह भी प्लान था कि जब तक फिलिस्तीनी क्षेत्र में पुनर्निमाण और आर्थिक सुधार होगा तब तक वहां एक इंटरनेशनल फोर्स भेज दी जाएगी। इसके लिए मुस्लिम देशों से भी सैनिकों की मांग भी कई गई है। गाजा के इस पुनर्निमाण और आर्थिक सुधार की सख्त जरुरत है क्योंकि वो दो साल से ज्यादा समय तक इजरायली सेना के द्वारा की गई बमबारी से नष्ट हो गया है। परंतु कई मुस्लिम देश गाजा में इस्लामी उग्रवादी समूह हमास के खिलाफ मिशन चलाने को लेकर सावधान हैं। उन्हें ऐसा लगता है कि यह मिशन उन्हें लंबे समय के संघर्ष में खींचेगा और उनकी फिलिस्तीन समर्थक और इजरायल के विरोध वाली आबादी नाराज हो जाएगी।

पाकिस्तान की बढ़ेगी समस्या

ट्रंप ने पाकिस्तान के आर्मी चीफ आसीम मुनीर से पाकिस्तानी सैनिकों को गाजा में भेजने की साफ मांग की है। ऐसे में मुनीर के लिए यह स्थिति कठिन हो गई है। उनके पास इस समय दो ही रास्ते हैं और दोनों ही पाकिस्तान के लिए खतरा है। यदि पाकिस्तान इस प्रस्ताव को ठुकराएगा तो अमेरिका से मिलने वाली वित्तीय मदद, निवेश और सुरक्षा सहायता पर भी तुरंत रोक लग जाएगी। ट्रंप अपनी नीतियों को लेकर काफी सख्त हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Punjab में हाई अलर्ट, Pak गैंगस्टर भट्टी के निशाने पर ये शहर

चंडीगढ़ः पंजाब में बड़ी आतंकवादी घटना की साजिश रचे...

Punjab News: बाबा रामपाल की किताबें बांटने को लेकर गरमाया मामला, हुआ हंगामा, देखें वीडियो

फरीदकोटः हरियाणा के सतलोक आश्रम के बाबा रामपाल का...

Swift-SUV की टक्कर, AAP-BJP विधायक समेत 6 घायल, देखें वीडियो

नई दिल्लीः ITO ट्रैफिक सिग्नल के पास रविवार रात...

Punjab University में सासंद चन्नी की पेपर देते तस्वीर वायरल को लेकर गरमाया मामला, उठी जांच की मांग

चंडीगढ़ः पंजाब यूनिवसिर्टी में पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी...

एक साल में मिलेंगे 3 फ्री LPG सिलेंडर, ट्रांसजेंडरों को मुफ्त में बस सफर, सीएम का ऐलान

नई दिल्लीः तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने विधानसभा में...

Punjab में हाई अलर्ट, Pak गैंगस्टर भट्टी के निशाने पर ये शहर

चंडीगढ़ः पंजाब में बड़ी आतंकवादी घटना की साजिश रचे जाने की आशंका है। खबर है कि खुफिया एजेंसियों ने...

Punjab News: बाबा रामपाल की किताबें बांटने को लेकर गरमाया मामला, हुआ हंगामा, देखें वीडियो

फरीदकोटः हरियाणा के सतलोक आश्रम के बाबा रामपाल का साहित्य बांटने को लेकर मनप्रीत सिंह खालसा और महिलाओं में...

Swift-SUV की टक्कर, AAP-BJP विधायक समेत 6 घायल, देखें वीडियो

नई दिल्लीः ITO ट्रैफिक सिग्नल के पास रविवार रात एक स्विफ्ट कार और SUV में टक्कर हो गई। हादसे...

Punjab University में सासंद चन्नी की पेपर देते तस्वीर वायरल को लेकर गरमाया मामला, उठी जांच की मांग

चंडीगढ़ः पंजाब यूनिवसिर्टी में पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की परीक्षा की तस्वीर वायरल होने के बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन...