Punjab Govt
HomeNational25% Tariff लगाने के बाद भी नहीं रुके Donald Trump, भारत की...

25% Tariff लगाने के बाद भी नहीं रुके Donald Trump, भारत की Economy को कहा Dead

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली: भारत पर 25 फीसदी टैरिफ लगाने के बाद भी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी जुबान बंद नहीं रख रहे। भारत-रुस के संबंध को लेकर वह तिलमिला गए हैं और उन्होंने अपनी तिलमिलाहट के चलते दोनों देशों की अर्थव्यवस्था को ही मरा हुआ बता डाला है। उन्होंने कहा कि -‘भारत और रुस अपनी मृत अर्थव्यवस्था को यदि गिरा दें तो मुझे कोई फर्क नहीं पड़ेगा’।

ट्रुश सोशल पर किया पोस्ट

डोनाल्ड ट्रंप ने अपने ट्रुश सोशल मीडिया पर लिखा है कि – ‘मुझे इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है कि भारत-रुस के साथ क्या करता है? वे मिलकर अपनी मृत अर्थव्यवस्था को कैसे गिरा सकते हैं मुझे इससे बस मतलब है। हमने भारत के साथ बहुत कम व्यापार किया है उनके टैरिफ ज्यादा है दुनिया में सबसे ज्यादा इसी तरह रुस और अमेरिका भी लगभग कोई व्यापार नहीं करते। आइए इसको ऐसे ही रहने दें’। ट्रंप ने रुस के पूर्व राष्ट्रपति मेद वेदव पर भी हमला बोल दिया है।

ट्रंप ने कहा कि – ‘रुस के असफल पूर्व राष्ट्रपति मेद वेदव खुद को अभी भी राष्ट्रपति समझते हैं। उनको अपनी बातों पर ध्यान देना चाहिए। वे बहुत खतरनाक क्षेत्र में प्रवेश कर रहे हैं’। इससे पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 1 अगस्त से 25% टैरिफ लगाने की घोषणा की थी। उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा था कि – ‘याद रखें भारत हमारा मित्र है लेकिन कुछ पिछले सालों में हमने उसके साथ अपेक्षाकृत कम व्यापार किया है क्योंकि उसके टैरिफ बहुत ज्यादा हैं दुनिया में सबसे ज्यादा हैं और किसी भी देश की तुलना में उसके यहां सबसे कठोर और अप्रिय गैर-मौद्रिक व्यापार प्रतिबंध हैं। इसके अलावा उन्होंने हमेशा अपने अधिकांश सैन्य उपकरण रुस से खरीदे हैं।

चीन के साथ वे रुस के सबसे बड़े ऊर्जा खरीदार हैं। ऐसे समय में जब हर कोई यही चाहता है कि रुस यूक्रेन में हत्याएं रोकें सब कुछ ठीक नहीं है इसलिए भारत को 1 अगस्त से 25% टैरिफ और उपरोक्स के लिए जुर्माना देना पड़ेगा’।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -