Girl in a jacket
HomeBreaking Newsडीएम का आदेश, स्कूल वाहन से हादसा होने पर ड्राइवर होगा बाहर

डीएम का आदेश, स्कूल वाहन से हादसा होने पर ड्राइवर होगा बाहर

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लखनऊः मौसम विभाग ने सर्दी और कोहरा बढ़ने के संकेत दिए हैं। ऐसे में सड़क सुरक्षा माह की बैठक में डीएम सूर्यपाल गंगवार ने कोहरे में होने वाली दुर्घटना से बचने के लिए सड़क पर चमकदार पट्टियां पेंट करने के निर्देश दिए। ये पेंट सड़क के किनारे और बीच में सफेद रंग से किया जाएगा। यह भी निर्देश दिया कि स्कूल वाहन के ड्राइवर यदि दुर्घटना करते हैं तो उनको बच्चों को ढोने के लिए वाहन चलाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। साथ ही स्कूल वाहनों के ड्राइवरों को दक्षता प्रशिक्षण देने के भी निर्देश दिए।

नियमित मॉनीटरिंग की जाए

डीएम की ओर से यह भी निर्देश दिए गए हैैं कि जो भी निर्देश दिए गए हैैं, उनका अनुपालन हो रहा है कि नहीं, इसकी भी मॉनीटरिंग की जाए। समय-समय पर वे खुद बैठक कर यह अपडेट लेंगे कि अभी तक कितने निर्देशों का अनुपालन हुआ और कितने का नहीं।

जनता को जागरुक करें

डीएम की ओर से स्पष्ट निर्देश दिए गए हैैं कि लोगों को सड़क सुरक्षा से जुड़े नियमों की जानकारी दी जाए। इसके लिए अलग-अलग स्तर पर जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। उन्होंने यह भी कहाकि सार्वजनिक स्थानों पर नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से भी सड़क सुरक्षा को लेकर जागरुकता फैलाई जाए।

ये निर्देश दिए गए

  • कोहरे को देखते हुए सभी संबंधित विभाग जैसे लोक निर्माण विभाग, विकास प्राधिकरण आदि अपनी अपनी रोड्स की सेंटर लाइन की मार्किंग करना सुनिश्चित करें। रोड की साइड लाइन पर भी मार्किंग कराई जाए।
  • सभी संबंधित विभाग अपनी रोड्स पर सावधानी संबंधित साइनेज जैसे आगे स्कूल है, गति धीमी रखें, आदि लगवाएं।
  • जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देश दिए गए कि सभी स्कूल के ड्राइवरों की स्किल ट्रेनिंग कराई जाए। एक गाइड लाइन जारी हो कि स्कूल के किसी भी वाहन चालक का कोई एक्सीडेंट होता है, तो स्कूल प्रबंधन इसकी सूचना डीआईओएस को उपलब्ध कराते हुए उस ड्राइवर को कार्यमुक्त कर दें।
  • एक टोल फ्री वाट्सएप नंबर जारी किया जाए, जिसमें आमजन दुर्घटना के कारण की सूचना जैसे रोड खराब है या आवारा पशुओं के कारण दुर्घटना हो सकती है आदि लोकेशन सहित उपलब्ध करा सकें।
- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -