Punjab Govt
HomeNationalZepto Store में Delivery Boy को मामूली बात को लेकर पीटा, स्टोर...

Zepto Store में Delivery Boy को मामूली बात को लेकर पीटा, स्टोर मालिक पर FIR दर्ज, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः पूर्वी दिल्ली में न्यू अशोक नगर थाना क्षेत्र के कोंडली इलाके में जेप्टो स्टोर में 18 वर्षीय डिलीवरी ब्वॉय से मारपीट की घटना सामने आई है। घटना में घायल नौजवान की पहचान ऋषभ कुमार के रूप में हुई है। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इस घटना की शिकायत मिलने पर पुलिस ने स्टोर मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। मिली जानकारी के अनुसार युवक क्विक-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के लिए काम करता है।

पुलिस के अनुसार, दुकान के मालिक ने उसे अपनी दुकान से परफ्यूम की बोतल इस्तेमाल करने पर रोका और फिर उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने शिकायत मिलने पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दरअसल, वर्षीय ऋषभ कुमार जेप्टो स्टोर से ऑर्डर लेने पहुंचा था। पुलिस के अनुसार ऋषभ ने स्टोर में रखी एक परफ्यूम की बोतल उठाकर खुद पर छिड़क ली। इस बात को स्टोर के कर्मचारियों ने देख लिया। इसके बाद कर्मचारियों ने ऋषभ को पहले सबके सामने घुटनों के बल बैठाकर अपमानित किया और जमकर पीटा, जिससे ऋषभ बुरी तरह घायल हो गए।

पीड़ित ऋषभ ने न्यू अशोक नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तुरंत एफआईआर दर्ज की और सीसीटीवी फुटेज जब्त कर लिया। अधिकारी फुटेज की जांच कर रहे हैं, ताकि शामिल सभी लोगों की पहचान हो सके। ऋषभ का मेडिकल परीक्षण करवाया जा रहा है और कानूनी कार्रवाई आगे बढ़ाई जा रही है। पुलिस ने कहा है कि दोषियों के खिलाफ जल्द सख्त एक्शन लिया जाएगा। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

पुलिस का कहना है कि यह घटना गिग वर्कर्स (डिलीवरी एजेंट्स) की सुरक्षा और सम्मान को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर रही है। पिछले कुछ दिनों में जेप्टो के डिलीवरी बॉय के साथ अलग-अलग जगहों पर हमलों की खबरें आई हैं, जिससे उनकी कार्यस्थिति पर चिंता बढ़ गई है। पुलिस जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई करेगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -