Punjab Govt
HomeEntertainmentभारत की पहली Mental Health Embassador बनी दीपिका पादुकोण, पोस्ट शेयर कर...

भारत की पहली Mental Health Embassador बनी दीपिका पादुकोण, पोस्ट शेयर कर जताया आभार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मनोरंजन: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को एक अहम जिम्मेदारी मिली है। एक्ट्रेस भारत की पहली मेंटल हेल्थ एंबेसडर बन गई हैं। यह पहल केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के द्वारा शुरु की गई है। इसकी अनाउंसमेंट वर्ल्ड मेंटल हेल्थ पर की गई है। इस दौरान एक्ट्रेस ने यूनियन हेल्थ मिनिस्टर जेपी नड्डा के साथ मुलाकात की। उन्होंने देश भर में मेंटल हेल्थ की देखभाल के प्रति जागरुकता बढ़ाने और उसकी पहुंच में सुधार लाने के लिए सरकार के साथ अपने साथ पर भी चर्चा की।

गहरा सम्मान महसूस हो रहा है

दीपिका पादुकोण ने इस नियुक्ति पर अपना आभार व्यक्त किया है। एक्ट्रेस ने लिखा है कि – ‘वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे पर मुझे यूनियन हेल्थ एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से पहली मेंटल हेल्थ एंबेसडर के तौर पर नियुक्त किए जाने पर गहरा सम्मान महसूस हो रहा है’। दीपिका की ओर से शेयर की गई इस पोस्ट पर रणवीर सिंह ने भी प्यार जताया है। उन्होंने लिखा कि – बहुत गर्व है। रणवीर के द्वारा दिया गया यह रिएक्शन काफी वायरल हो रहा है। वहीं फैंस एक्टर की तारीफ कर रहे हैं कि वह हमेशा दीपिका का साथ देते हुए नजर आते हैं।

डिप्रेशन पर रखी अपनी राय

दीपिका ने डिप्रेशन से अपनी लड़ाई पर भी खुलकर बात की। उन्होंने एक ज्यादा मानसिक तौर पर मजबूत भारत के प्रति भी अपनी आशा व्यक्त की है। दीपिका ने लिखा कि – ‘हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारे देश ने मेंटल हेल्थ को जन स्वास्थ्य के केंद्र में रखने के लिए सार्थक कदम उठाए हैं’। उन्होंने आगे कहा कि – ‘अपनी जर्नी और पिछले एक दशक में @tllfoundation में किए गए हमारे काम के जरिए मैंने देखा है कि जब हम एक साथ मिलकर मानसिक रुप से स्वस्थ भारत का निर्माण करते हैं तो कितना कुछ संभव है। मैं भारत के मानसिक स्वास्थ्य ढांचे की ओर मजबूत बनाने के लिए श्री @jpnaddaofficial और @mohfwindia के मार्गदर्शन में काम करने के लिए बेहद उत्सुक हूं’।

दीपिका भी रह चुकी हैं डिप्रेशन का शिकार

एक्ट्रेस सालों में मानसिक स्वास्थ्य की प्रबल समर्थक रही हैं। उन्होंने लगभग एक दशक पहले डिप्रेशन से अपनी लड़ाई के बारे में बात की थी। दीपिका ने उस मुद्दे पर अपनी चुप्पी तोड़ी थी जिस समय इंडस्ट्री में अक्सर यह वर्जित माना जाता था। दीपिका खुद भी डिप्रेशन का शिकार रह चुकी हैं और सालों तक मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझती रही हैं। ऐसे में अब उनका यह कदम कई लोगों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -