Himachal Govt
Unaराज्यपाल कुलविंद्र गुप्ता से मिले दविंदर भुट्टो

राज्यपाल कुलविंद्र गुप्ता से मिले दविंदर भुट्टो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कुटलैहड़ के विकास व राजनीतिक परिस्थितियों पर हुई चर्चा

ऊना,सुशील पंडित: कुटलैहड़ भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक दविंदर भुट्टो ने हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कुलविंद्र गुप्ता से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान भुट्टो ने राज्यपाल को सम्मानित करते हुए हिमाचली परंपरा के अनुसार उनका स्वागत किया। मुलाकात के दौरान कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विकास, सामाजिक एवं राजनीतिक परिस्थितियों सहित विभिन्न जनहित के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।

भाजपा नेता भुट्टो ने राज्यपाल के समक्ष कुटलैहड़ क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं और जनता की अपेक्षाओं को रखा। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों, बेहतर सड़क एवं पेयजल सुविधा, स्वास्थ्य, शिक्षा, युवाओं के रोजगार तथा किसानों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। भुट्टो ने कहा कि कुटलैहड़ की जनता लंबे समय से मूलभूत सुविधाओं और विकास कार्यों में तेजी की अपेक्षा कर रही है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों और सरकार की जिम्मेदारी है कि लोगों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए।

मुलाकात के दौरान कुटलैहड़ की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों और भाजपा संगठन की गतिविधियों को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ। भुट्टो ने राज्यपाल को क्षेत्र में भाजपा संगठन की स्थिति से अवगत करवाते हुए कहा कि पार्टी कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर लगातार जनता के बीच रहकर संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठा रहे हैं।

इस अवसर पर राज्यपाल कुलविंद्र गुप्ता ने भी कुटलैहड़ से संबंधित विभिन्न विषयों को गंभीरता से सुना। भुट्टो ने कहा कि राज्यपाल के साथ हुई मुलाकात सौहार्दपूर्ण एवं सकारात्मक रही। उन्होंने कहा कि प्रदेश के संवैधानिक प्रमुख के साथ क्षेत्रीय एवं जनहित के मुद्दों पर चर्चा करना उनके लिए महत्वपूर्ण अवसर रहा।

भाजपा नेता ने कहा कि आने वाले समय में कुटलैहड़ में पार्टी संगठन को और मजबूत किया जाएगा तथा जनता से जुड़े मुद्दों को लगातार प्रमुखता से उठाया जाएगा। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे गांव-गांव जाकर लोगों की समस्याएं सुनें और जरूरतमंद लोगों की हरसंभव सहायता करें।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

शिक्षक दिवस पर शिक्षिकाओं को किया सम्मानित

ऊना,सुशील पंडित: इन्नर व्हील क्लब ऊना की ओर से गुरुवार...

Haryana News: राहगीर से मोबाइल छीनने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

वारदात में इस्तेमाल बुलेट बाइक व 2 मोबाइल फोन...

युवा हैं विकसित भारत के इंजन: अनुराग सिंह ठाकुर 

पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री और हमीरपुर के सांसद अनुराग...

चमकौर साहिब की पवित्र धरती त्याग, साहस और सेवा की जीवंत पाठशाला: CM Saini

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज...

एसडीपीओ अम्ब अनिल पटियाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना की एंटी-चिट्टा वॉकथॉन रैली

नशे के खिलाफ कलरूही में गूंजे जोरदार नारे, बच्चों...

शिक्षक दिवस पर शिक्षिकाओं को किया सम्मानित

ऊना,सुशील पंडित: इन्नर व्हील क्लब ऊना की ओर से गुरुवार को शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में विशेष कार्यक्रम का आयोजन...

Haryana News: राहगीर से मोबाइल छीनने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

वारदात में इस्तेमाल बुलेट बाइक व 2 मोबाइल फोन बरामद पंचकूलाः क्राइम ब्रांच-2 की टीम ने कार्रवाई करते हुए सेक्टर-19...

युवा हैं विकसित भारत के इंजन: अनुराग सिंह ठाकुर 

पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री और हमीरपुर के सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने हिमाचल के राज्यपाल कविंदर गुप्ता के साथ...

चमकौर साहिब की पवित्र धरती त्याग, साहस और सेवा की जीवंत पाठशाला: CM Saini

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज पंजाब के चमकौर साहिब स्थित गुरुद्वारा श्री कतलगढ़ साहिब में...