Himachal Govt
Unaवशिष्ट पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया जन्माष्टमी पर्व

वशिष्ट पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया जन्माष्टमी पर्व

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना,सुशील पंडित: वशिष्ट पब्लिक स्कूल, ऊना में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े हर्षोल्लास, श्रद्धा एवं भव्यता के साथ मनाया गया। जन्माष्टमी के पावन अवसर पर विद्यालय परिसर को कृष्ण की नगरी के रूप में बेहद आकर्षक ढंग से सजाया गया।  अंजलि वशिष्ट की अगुवाई में किंडरगार्टन की अध्यापिकाओं एवं कला अध्यापिकाओं की टीम ने अपनी रचनात्मकता का शानदार परिचय देते हुए कान्हा की नगरी को भव्य रूप प्रदान किया। परिसर में ‘खूबसूरत पल कान्हा के संग’, ‘सेल्फी प्वाइंट’, कान्हा की दुकान, द्वारपाल के साथ युगल सरकार का विग्रह, भव्य प्रवेश द्वार तथा बरसाना की झलक प्रस्तुत की गई, जिसने सभी का मन मोह लिया। इन आकर्षक झांकियों ने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को ब्रज की सुंदर एवं भक्तिमय संस्कृति का अनुभव करवाया।

इस अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप ने मटकी फोड़ी और इसके उपरांत सभी विद्यार्थियों को माखन-मिश्री का प्रसाद वितरित किया गया। पूरे विद्यालय में कृष्ण भक्ति एवं उत्सव का मनमोहक वातावरण देखने को मिला। जन्माष्टमी के अवसर पर विद्यालय में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता एवं एकल गायन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने राधा-कृष्ण, सुदामा, मीराबाई, गूगल, वृक्ष आदि विभिन्न रूप धारण कर अपनी प्रतिभा एवं रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। रंग-बिरंगे परिधानों में सजे विद्यार्थी बेहद आकर्षक लग रहे थे।

फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के स्ट्रॉबेरी ग्रुप में कक्षा पहली से वेदिका शर्मा एवं शिवांशी शर्मा ने प्रथम, इविका एवं अनुभव सिंह ने द्वितीय तथा मिश्का, रिपांशी गुप्ता एवं बबनीत कौर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा दूसरी से महक चौधरी एवं अभिधा रावल ने प्रथम, राभया बाली एवं विराट कौशल ने द्वितीय तथा दिव्यम चौधरी एवं आरव रूप राय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। एप्पल ग्रुप में कक्षा तीसरी से नित्या ने प्रथम, तनिप साहू ने द्वितीय तथा शौरवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा चौथी से सक्षम शर्मा ने प्रथम, दिव्यांश सहोर एवं युवान ने द्वितीय तथा रिहांशी बसराल एवं अक्षिता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

एकल गायन प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी मधुर आवाज़ एवं मनमोहक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। बच्चों द्वारा प्रस्तुत मधुर गीतों से वातावरण संगीतमय हो गया और विद्यार्थी एवं शिक्षक आनंद से झूम उठे। ऑरेंज ग्रुप में नमित बस्सी एवं स्वरा ने प्रथम, गुरसीरत एवं आरुषि ने द्वितीय तथा रचित शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मैंगो ग्रुप में देवांश वशिष्ट ने प्रथम, यशिका राजपूत एवं ईशा शर्मा ने द्वितीय तथा विनायक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मेलन ग्रुप में नमिश बस्सी ने प्रथम, आर्यवीर धीमान ने द्वितीय तथा इनायत राणा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

वशिष्ट पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य दीपक कौशल ने विद्यार्थियों को जन्माष्टमी पर्व के धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व से अवगत करवाया तथा उन्हें भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों एवं शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के निदेशक  अनुज वशिष्ट ने कहा कि ऐसे पर्व विद्यार्थियों को अपनी समृद्ध धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने के साथ-साथ उनमें आध्यात्मिक एवं नैतिक मूल्यों का विकास करते हैं। विद्यालय के अध्यक्ष  सतपाल वशिष्ट जी ने सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

जन्माष्टमी का यह आयोजन श्रद्धा, उमंग, भक्ति और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर रहा। विद्यालय में सजी कान्हा की नगरी ने सभी को ब्रजधाम की सुंदरता और श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं की याद दिलाते हुए इस पर्व को अविस्मरणीय बना दिया।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

संत बाबा बाल जी महाराज के आश्रम पहुंचे हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, लिया आशीर्वाद

ऊना,सुशील पंडित: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वीरवार...

उप-मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय जल शक्ति शिखर सम्मेलन के समापन सत्र में भाग लिया

शिमला: उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज नई दिल्ली के...

शिक्षक दिवस पर शिक्षिकाओं को किया सम्मानित

ऊना,सुशील पंडित: इन्नर व्हील क्लब ऊना की ओर से गुरुवार...

Haryana News: राहगीर से मोबाइल छीनने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

वारदात में इस्तेमाल बुलेट बाइक व 2 मोबाइल फोन...

युवा हैं विकसित भारत के इंजन: अनुराग सिंह ठाकुर 

पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री और हमीरपुर के सांसद अनुराग...

संत बाबा बाल जी महाराज के आश्रम पहुंचे हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, लिया आशीर्वाद

ऊना,सुशील पंडित: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वीरवार को राधा कृष्ण मंदिर कोटला कलां स्थित राष्ट्रीय संत बाबा...

उप-मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय जल शक्ति शिखर सम्मेलन के समापन सत्र में भाग लिया

शिमला: उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज नई दिल्ली के जल शक्ति मंत्रालय द्वारा आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय विभागीय जल...

शिक्षक दिवस पर शिक्षिकाओं को किया सम्मानित

ऊना,सुशील पंडित: इन्नर व्हील क्लब ऊना की ओर से गुरुवार को शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में विशेष कार्यक्रम का आयोजन...

Haryana News: राहगीर से मोबाइल छीनने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

वारदात में इस्तेमाल बुलेट बाइक व 2 मोबाइल फोन बरामद पंचकूलाः क्राइम ब्रांच-2 की टीम ने कार्रवाई करते हुए सेक्टर-19...