Girl in a jacket
HomePunjabAmritsarकैंट हल्के में निगम ने फिर दी दस्तक, 70 अवैध दुकानों के...

कैंट हल्के में निगम ने फिर दी दस्तक, 70 अवैध दुकानों के खिलाफ हुई कारवाई, देखें वीडियो 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

दीप नगर, धीना और संसारपुर में डिच चलने की तैयारी

जालंधर/अनिल/वरूण: नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच की टीम अवैध निर्माण के खिलाफ लगातार सख्ती से कार्रवाई कर रही है। निगम कमिश्नर अभिजित कपिलश को शिकायत मिली थी कि कैंट के दीपनगर संसारपुर तथा धीना गांव में कई जगहों पर अवैध निर्माण का काम तेजी से चल रहा है।

जहां 70 से ज्यादा अवैध दुकानों का काम धड़ल्ले से चल रहा है शिकायत के बाद आज निगम कमिश्नर ने बिल्डिंग ब्रांच के एटीपी सुखदेव की अगुवाई में टीम को मौके भेजा और अवैध निर्माण के कार्य को रुकवाकर नोटिस जारी करने के लिए कहा। मामले की जानकारी देते हुए निगम के बिल्डिंग ब्रांच के अधिकारी एटीपी सुखदेव ने बताया कमिशनर अभिजित कपिलश के आदेशों पर यह कार्रवाई की गई है। 

उन्होंने बताया कि एक कार्रवाई उन्होंने यादगारी गेट सरदार अमर सिंह प्रधान, संसारपुर में की है। जहां उन्होंने अवैध शॉपिंग कॉंप्लेक्स का निर्माण रूकवाया है। निगम अधिकारी ने बताया कि संसारपुर में तकरीबन 10 अवैध दुकानें की स्लैब पुरानी दीवार की आड़ मे बनाई जा चुकी थी।

जबकि 10 नई दुकानों की चिनाई का काम चल रहा था। उक्त इमारत की अवैध उसारी को लेकर नोटिस जारी कर दिया गया है। एटीपी ने कहा कि यहां पर पिछले 8 महीने ने अवैध निर्माण का काम चल रहा था। जिसके बाद आज कार्रवाई करते हुए निर्माण को रुकवा दिया गया है। 

वहीं दूसरी ओर निगम अधिकारियों ने धीना गांव में कार्रवाई करते हुए 40 दुकानों के निर्माण को रुकवाया है। उन्होंने इस इमारत के निर्माण को लेकर नोटिस भी चिपका दिया है। इस तरह दोनों जगहों पर कुल 60 दुकानों पर कार्रवाई की गई है। एटीपी सुखदेव ने बताया कि उक्त इमारतों के मालिकों के पास ना तो पास किया हुआ नक्शा था और ना ही कागजात मौके पर दिखा पाए। इसलिए दोनों इमारतों के मालिकों को कागज दिखाने के लिए निगम दफ्तर बुलाया गया है। अगर इसके बावजूद वह निर्माण को दोबारा जारी रखते है तो इन इमारतों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -