Breaking NewsCM की बदमाशों को चेतावनी, बहन-बेटी से छेड़खानी की तो अगले चौराहे...

CM की बदमाशों को चेतावनी, बहन-बेटी से छेड़खानी की तो अगले चौराहे पर होगें ढेर

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कानपुरः यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को प्रदेश के मनचलों को खुली चेतावनी दी। उन्होंने साफ-साफ कहा, ‘कोई भी अपराधी जो बहन-बेटी को छेड़कर दूसरे चौराहे पर डकैती डालता था, अब नहीं कर पाएगा। सीसीटीवी कैमरा हर गतिविधि रिकॉर्ड कर रहे हैं। अगले चौराहे पर पहुंचने से पहले ही उसे पुलिस ढेर कर देगी।’ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को कानपुर दौरे पर थे। यहां उन्होंने प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित किया। इसी मौके पर सीएम योगी ने कहा, ‘पहले ऐसे शरारती तत्व रहते थे जो एक चौराहे पर किसी बहन-बेटी को छेड़ता थे और दूसरे चौराहे पर डकैती डालते थे। वो आज ऐसा नहीं कर पाएंगे। अगर करेंगे तो अगले चौराहे पर पुलिस ढेर कर देगी। आज चौराहे कैमरे से लैस हैं। उन्हें दूसरे चौराहे तक पहुंचने से पहले ही पकड़ लिया जाएगा।’

400 करोड़ की योजनाओं का तोहफा

यूपी सीएम ने आज ‘कानपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड’ की कॉफी टेबल बुक का विमोचन भी किया। यहां उन्होंने 388 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण तथा शिलान्यास भी किया। योगी आदित्यनाथ ने यहां पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी सौंपा। सीएम योगी ने यहां अपने संबोधन में कहा, ‘कानपुर की धरती को नमन करते हुए आज करीब 400 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ है। सभी नागरिकों को बधाई और अभिनंदन।’

‘सीवर प्वाइंट को सेल्फी प्वाइंट बनाया’

सीएम योगी ने आगे कहा, कानपुर को ‘मैनचेस्टर’ माना जाता था। समय के साथ ये शहर अव्यवस्था और दुर्व्यवस्था का शिकार हो गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अभियान को हमारी सरकार ने कानपुर में आगे बढ़ाया। गंगा नदी को प्रदूषण मुक्त बनाने का काम किया। सीसामऊ नाले को भी टैप किया। सीवर प्वाइंट को सेल्फी प्वाइंट बनाने की दिशा में काम किया। आज नतीजा सबके सामने है। उन्होंने कहा, कानपुर ‘नमामि गंगे’ प्रोजेक्ट का क्रिटिकल प्वाइंट माना जाता था। यहां गंगाजल स्नान और आचमन के लायक भी नहीं थी। मगर, आज स्थितियां बदली हैं। जाजमऊ के पास जलीय जीव नहीं दिखते थे, आज दिख रहे हैं।’

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज...

भगवंत मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि डाली

पठानकोट : भगवंत सिंह मान सरकार ने आज 'मावां-धियां...

महाविद्यालय बंगाणा में BBA एवं BCA के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

बंगाणा,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में बीबीए...

Punjab News: खत्म हुई सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, देखें वीडियो

मंत्री हरजोत के आश्वासन के बाद काम पर लौटेंगे...

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज चंबा जिले के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर वर्तमान...

भगवंत मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि डाली

पठानकोट : भगवंत सिंह मान सरकार ने आज 'मावां-धियां सत्कार योजना' के तहत 35.5 लाख महिलाओं के खातों में...

महाविद्यालय बंगाणा में BBA एवं BCA के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

बंगाणा,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में बीबीए एवं बीसीए के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के स्वागत एवं उन्हें महाविद्यालय...