Girl in a jacket
HomeBreaking Newsफिर गरजा CM योगी का बुलडोजर, 5 करोड़ का कॉम्प्लेक्स ध्वस्त

फिर गरजा CM योगी का बुलडोजर, 5 करोड़ का कॉम्प्लेक्स ध्वस्त

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बाराबंकी : एक बार फिर सीएम योगी आदित्यनाथ का बुलडोजर गरजा है। सीएम योगी के निर्देश पर प्रदेश के बाराबंकी जिले में भूमाफिया की अवैध सम्पत्ति पर बुलडोजर चला। जिला प्रशासन ने शनिवार को यहां भूमाफिया संजय सिंगला के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उसके अवैध शॉपिंग कॉम्प्लेक्स पर बुल्डोजर चलवाया है। भूमाफिया ने यह शॉपिंग कॉम्प्लेक्स विनियमित क्षेत्र में बिना नक्शा पास कराये अवैध रूप से बनवाया था।

जिला प्रशासन ने भूमाफिया संजय सिंगला के खिलाफ यह बुलडोजर की कार्रवाई नगर कोतवाली क्षेत्र में स्थित भुहेरा में की, जहां भूमाफिया संजय सिंगला के करीब पांच करोड़ कीमत के अवैध शॉपिंग कॉम्प्लेक्स पर आज बुलडोजर चलवाया गया। भूमाफिया संजय सिंगला ने विनियमित क्षेत्र में यह शॉपिंग काम्प्लेक्स बिना नक्शा पास करवाये बनवाया था।

इस कार्रवाई को लेकर बाराबंकी के अपर जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि भूमाफिया संजय सिंगला का आज करीब पांच करोड़ का शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बुलडोजर से गिरवाया गया है। यह शॉपिंग कॉम्प्लेक्स भूमाफिया के द्वारा विनयमित क्षेत्र में बिना नक्शा पास कराये बनाया गया था। उन्होंने बताया कि इस तरह की जिले में जितनी भी अवैध सम्पत्तियां हैं उसपर सरकार के आदेशों के क्रम में जिला प्रशासन की इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -