Punjab Govt
HomeNationalछात्रों और पुलिसकर्मियों में झड़प, बैरिकेडिंग तोड़ छात्र आयोग गेट तक पहुंचे

छात्रों और पुलिसकर्मियों में झड़प, बैरिकेडिंग तोड़ छात्र आयोग गेट तक पहुंचे

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

छात्रों का आरोप, पुलिसकर्मियों ने बदसलूकी की

प्रयागराजः लोक सेवा आयोग कार्यालय (UPPSC) के सामने छात्रों का प्रदर्शन लगातार जारी है। चौथा दिन ने प्रदर्शनकारी छात्रों और पुलिसकर्मियों में झड़प हो गई। छात्रों का कहना है कि पुलिसकर्मियों ने छात्राओं के साथ बदसलूकी की। गालियां भी दीं। पुलिस की इस हरकत से छात्र भड़क गए और करीब एक घंटे में 10 हजार से ज्यादा छात्र आयोग के नजदीक पहुंच गए।

जिसके बाद पुलिस ने बैरिकेडिंग से रास्ते सील कर दिया और प्रदर्शनकारी छात्रों ने बैरिकेडिंग तोड़ दी। छात्र आयोग के गेट तक पहुंच गए। जिसके बाद पुलिस ने आयोग की बिल्डिंग को चारों तरह से घेरकर सुरक्षित किया है। इस खींचतान में धरने पर बैठी कई छात्राएं चोटिल भी हो गईं। तमाम पुलिस कर्मी बिना वर्दी के थे। छात्राओं का कहना है कि उनके साथ कोई महिला पुलिसकर्मी नहीं थी। छात्राओं के साथ अभद्रता भी हुई है। इधर, डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने अफसरों को छात्रों के साथ बातचीत करने और समस्या का जल्द हल करने के आदेश दिए।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -