Breaking Newsचोरी के आरोप में बच्चों को पिलाया पेशाब , प्राइवेट पार्ट में...

चोरी के आरोप में बच्चों को पिलाया पेशाब , प्राइवेट पार्ट में मिर्ची डाली, पेट्रोल का इंजेक्शन लगाया, वीडियो वायरल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

सिद्धार्थनगर: उत्तरप्रदेश के सिद्धार्थनगर से एक बर्बरता भरी हरकत का वीडियो सामने आया है। यहां एक पोल्ट्री फॉर्म से मुर्गा और पैसे चोरी के आरोप में कुछ लड़कों ने दो नाबालिग बच्चों को पकड़ लिया। दोनों के प्राइवेट पार्ट में हरी मिर्च डाल दी। इसके बाद सिरिंज में पेट्रोल भरकर इंजेक्शन लगा दिया। आरोपियों का मन इससे भी नहीं भरा, तो दोनों बच्चों को बोतल में पेशाब भरकर पिला दिया । दोनों दर्द के मारे कराहते और रोते रहे, लेकिन दरिंदगी करने वाले नहीं रुके। इसके बाद उन्हें बंधक बनाकर पीटा। दरिंदगी की यह वारदात डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के कोनकटी चौराहे की है।

 8 लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस इनमें से 6 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। एएसपी सिद्धार्थ ने भी घटनास्थल का जायजा लेते हुए पीड़ितों से मुलाकात की है।
कोनकटी चौराहे पर सऊद का पोल्ट्री फॉर्म है।  सऊद और 5 अन्य लोगों ने तुरकौलिया तिवारी और झहरांव के दो बच्चों को पैसे और मुर्गा चुराने के आरोप में पकड़ लिया। इसके बाद उन्होंने दोनों को फार्म के अंदर बांधकर बुरी तरह से पीटा। इतना ही नहीं, आरोपियों ने मिर्च तोड़कर जबरन दोनों बच्चों के प्राइवेट पार्ट में भर दी। इस दौरान वीडियो में एक शख्स पेट्रोल का इंजेक्शन लगाते भी नजर आ रहा है।
दरिंदगी करने वालों को इससे मन नहीं भरा, तो उन्होंने खुद पेशाब की और उसे बोतल में भरकर दोनों बच्चों को पिला दिया। वीडियो में दोनों बच्चे हरी मिर्च चबाकर बोतल में भरी पेशाब को पीते भी नजर आ रहे हैं। आरोपियों ने पहले पूरी दरिंदगी का हंसते हुए वीडियो बनाया और फिर खुद ही उसे वायरल कर दिया।

वीडियो वायरल होने के बाद पीड़ितों के परिजनों ने पथरा पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। घटना की जानकारी मिलने पर एएसपी सिद्धार्थ आनन-फानन में पीड़ितों से मिलने पहुंचे। दोनों के परिवारों को कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया। एएसपी के मुताबिक फिलहाल दोनों बच्चों की हालत ठीक है। उनका इलाज कराया जाएगा। बेवां CHC के सुपरिन्टेंडेंट डॉ. श्रवण तिवारी ने बताया कि अगर पेट्रोल का इंजेक्शन दिया गया है, तो तुरंत इलाज के लिए भर्ती कराना चाहिए, क्योंकि पेट्रोल खून में घुलकर गुर्दा, हृदय पर बुरा असर डाल सकता है। धीरे-धीरे खून में मिला पेट्रोल नर्वस सिस्टम को नुकसान पहुंचा कर लकवे की स्थिति भी पैदा कर सकता है।
बताया जाता है कि पोल्ट्री फॉर्म संचालक पिछले 3 साल से बिना रजिस्ट्रेशन न सिर्फ फार्म का संचालन कर रहा है, बल्कि मौके पर वह मुर्गों को काटकर बेचता भी है। जबकि नियम ये है कि अगर पोल्ट्री फार्म पर मुर्गे काटकर बेचे जाते हैं, तो उस फार्म का रजिस्ट्रेशन खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग में होना चाहिए। डीओ जीके दुबे ने बताया कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं थी। विभाग जांच कर संचालक पर कार्रवाई करेगा।

वहीं, एएसपी सिद्धार्थ ने कहा कि पथरा पुलिस को तहरीर मिल चुकी है। वीडियो को भी देखा गया है। बर्बरता की हद पार की गई है। 6 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घटना में शामिल लोगों पर कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज...

भगवंत मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि डाली

पठानकोट : भगवंत सिंह मान सरकार ने आज 'मावां-धियां...

महाविद्यालय बंगाणा में BBA एवं BCA के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

बंगाणा,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में बीबीए...

Punjab News: खत्म हुई सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, देखें वीडियो

मंत्री हरजोत के आश्वासन के बाद काम पर लौटेंगे...

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज चंबा जिले के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर वर्तमान...

भगवंत मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि डाली

पठानकोट : भगवंत सिंह मान सरकार ने आज 'मावां-धियां सत्कार योजना' के तहत 35.5 लाख महिलाओं के खातों में...

महाविद्यालय बंगाणा में BBA एवं BCA के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

बंगाणा,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में बीबीए एवं बीसीए के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के स्वागत एवं उन्हें महाविद्यालय...