ऊना/ सुशील पंडित: ऊंना में आज कांग्रेस के बड़े नेताओं ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की जिसमे ऊना सदर विधायक सतपाल रायजादा,एआईसीसी के पूर्व सचिव व पूर्व विधायक राकेश कालिया,पूर्व विधायक कुलदीप कुमार व जिला प्रधान कांग्रेस राणा रणजीत सिंह उपस्थित रहें। इस मौक पर नेताओं ने कहा कि बड़ा ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि गरिमापूर्ण पद पर बैठे कुछ मंत्री इस प्रकार की अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे है उंन्होने कहा कि जिस प्रकार का माहौल हिमाचल में बनाने का प्रयास किया जा रहा है वो ठीक नही है हम इस प्रकार की भाषा को जब अन्य राज्यों के नेताओ से ऐसी भाषा टीवी चैनलों के माध्यम से सुनते थे तो हम शुक्र मनाते थे कि हमारा हिमाचल इन सब राज्यों से अलग है यहां बड़ी ही सहनशीलता व सरल सुलभ सी बातें या बयानबाजी होती है और पूरे देश में हिमाचल के सरल स्वभाव को लेकर चर्चा होती थी लेकिन आज उस भ्रम को भी कुछ नेताओं ने समाप्त कर दिया, उंन्होने कहा कि विपक्ष का सरकार मे एहम रोल रहता है अगर मौजूदा सरकार गलत कर रही है तो विपक्ष निच्छित तौर पर अपनी आवाज बुलंद करता है उंन्होने कहा कि ऐसी बयानबाजी से सरकार को परहेज रखना चाहिए।

128
मुख्यमंत्री मर्यादित भाषा का करें प्रयोग: सतपाल सिंह रायजादा
- Advertisement - 

Disclaimer
All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.
Previous article
Next article
- Advertisement -
- Advertisement -
RELATED ARTICLES
- Advertisement -