.
Haryana Govtअंबाला के पंजोखरा साहिब में बनेगा CHC

अंबाला के पंजोखरा साहिब में बनेगा CHC

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

रेवाड़ी के संगवाड़ी गांव में पीएचसी का बनेगा भवन

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने राज्य में स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को अपग्रेड करने के साथ-साथ एक नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने को मंजूरी प्रदान की है। सरकार के इस फैसले से अंबाला और रेवाड़ी जिलों के हजारों ग्रामीणों को अपने नजदीकी इलाकों में ही बेहतर और आधुनिक इलाज की सुविधाएं मिल सकेंगी।

प्रदेश की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 2 मार्च 2026 को प्रस्तुत बजट के दौरान जनता से जुड़े कई अहम ऐलान किए थे। उसी घोषणा को अमलीजामा पहनाते हुए मुख्यमंत्री ने अंबाला जिले के पंजोखरा साहिब स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के रूप में अपग्रेड करने के प्रस्ताव को प्रशासनिक स्वीकृति दे दी है।

इस अस्पताल के अपग्रेड होने से पंजोखरा साहिब और आसपास के दर्जनों गांवों के लोगों को आपातकालीन सेवाओं, विशेषज्ञ डॉक्टरों और बेहतर इनडोर रोगी सुविधाओं का लाभ अपने घर के पास ही मिलेगा। इसके साथ ही, स्वास्थ्य मंत्री ने दूसरे महत्वपूर्ण फैसले की जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रेवाड़ी जिले के गांव संगवाड़ी में चल रहे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के नए भवन के निर्माण को भी हरी झंडी दे दी है। सरकार के इन दोनों फैसलों से ग्रामीण अंचल में प्राथमिक और द्वितीयक स्तर की स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच और अधिक आसान व मजबूत होगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

आज का राशिफल, 7 अगस्त 2026

आज श्रवण कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि और शुक्रवार...

Jalandhar News: Apeejay के MUN में भीड़े छात्र, जमकर चले लात-घूंसे, Video viral

जालंधरः महानगर के Apeejay में सभी स्कूली बच्चों के...

बागवानी मंत्री ने एचपी शिवा परियोजना की समीक्षा की

मंडी, हमीरपुर एवं ऊना जिलों में कार्यों की प्रगति...

Punjab News: 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए ड्राइवर रंगे हाथों काबू

चंडीगढ़: विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे...

वाराणसी से पहुंची पावन कलश वंदन यात्रा, इसराना विधानसभा में हुआ भव्य स्वागत

संत रविदास जी का संदेश विकसित, समरस और आत्मनिर्भर...

आज का राशिफल, 7 अगस्त 2026

आज श्रवण कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि और शुक्रवार का दिन है। नवमी तिथि आज शाम 4 बजकर 38...

Jalandhar News: Apeejay के MUN में भीड़े छात्र, जमकर चले लात-घूंसे, Video viral

जालंधरः महानगर के Apeejay में सभी स्कूली बच्चों के लिये मॉडल यूनाइटेड नेशंस (MUN) आयोजित करवाई गई थी। इस...

बागवानी मंत्री ने एचपी शिवा परियोजना की समीक्षा की

मंडी, हमीरपुर एवं ऊना जिलों में कार्यों की प्रगति संतोषजनक शिमला: राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री...

Punjab News: 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए ड्राइवर रंगे हाथों काबू

चंडीगढ़: विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए रफ्तार टूल्स एंड ट्रैवल...