Breaking Newsराष्ट्रपति भवन के Mughal Garden का बदला नाम, देखें वीडियो 

राष्ट्रपति भवन के Mughal Garden का बदला नाम, देखें वीडियो 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः केंद्र सरकार ने राष्ट्रपति भवन में स्थित मुगल गार्डन का नाम बदल दिया है। आजादी के अमृत महोत्सव के मद्देनजर सरकार ने मुगल गार्डन का नाम बदलकर अमृत उद्यान कर दिया है। गौरतलब है कि इससे पहले दिल्ली में स्थित कई मुगल शासकों के नाम पर बनी सड़कों का भी नाम बदल दिया था। औरंगजेब रोड का नाम बदलकर एपीजे अब्दुल कलाम रोड कर दिया था।

आम जनता के 31 जनवरी से 26 मार्च जनता तक खुला रहेगा गार्डन

राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी एक बयान में बताया गया है कि इस वर्ष 31 जनवरी 26 मार्च तक जनता के लिए अमृत उद्यान (मुगल गार्डन) खुला रहेगा।  इसके बाद  28 मार्च को सिर्फ किसानों के लिए और 29 मार्च को दिव्यांग जनों के लिए खोला जाएगा। इसके बाद 30 मार्च को पुलिस, सुरक्षा बल और सेना के परिवारों के लिए गार्डन खुला रहेगा। इस दौरान वीजिटर यहां पर मौजूद खूबसूरत फूलों का आनंद ले सकेंगे। गौरतलब है कि अमृत उद्यान (मुगल गार्डन) में 12 तरह के खूबसूरत ट्यूलिप के फूल हैं। गार्डन जल्द ही आम लोगों के लिए खुलने वाला है। इस गार्डन को कई तरह की खूबसूरत फूलों के पौधे लगाए गए हैं। इनमें से ट्यूलिप और गुलाब के फूल सबसे ज्यादा लोगों के आकर्षण के केंद्र होते हैं।

ऑनलाइन पास के जरिए मिलेगी एंट्री

राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि अमृत उद्यान में उन्हीं लोगों को जाने की इजाजत होगी, जो लोग ऑनलाइन अग्रिम बुकिंग के जरिए पास लेकर आएंगे। बयान में कहा गया है कि सुरक्षा कारणों से एहतियात के तौर पर वॉक-इन एंट्री की सुविधा नहीं होगी। गौरतलब है कि पिछले साल भी वॉक-इन एंट्री की सुविधा नहीं थी। तब भी अग्रिम ऑनलाइन बुकिंग करने वालों को ही गार्डन में जाने की इजाजत दी गई थी।

ये हैं गार्डन में जाने का समय

गार्डन सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक खुला रहेगा। अमृत उद्यान में जाने के लिए सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक 7 हजार 500 लोगों के लिए ही टिकट जारी किए जाएंगे। इसके बाद 12 से शाम के चार बजे तक गार्डन में जाने के लिए एक फिर से 10 हजार लोगों को पास जारी किए जाएंगे। यह राष्ट्रपति भवन में उद्यान भवन की तरह होगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज...

भगवंत मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि डाली

पठानकोट : भगवंत सिंह मान सरकार ने आज 'मावां-धियां...

महाविद्यालय बंगाणा में BBA एवं BCA के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

बंगाणा,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में बीबीए...

Punjab News: खत्म हुई सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, देखें वीडियो

मंत्री हरजोत के आश्वासन के बाद काम पर लौटेंगे...

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज चंबा जिले के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर वर्तमान...

भगवंत मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि डाली

पठानकोट : भगवंत सिंह मान सरकार ने आज 'मावां-धियां सत्कार योजना' के तहत 35.5 लाख महिलाओं के खातों में...

महाविद्यालय बंगाणा में BBA एवं BCA के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

बंगाणा,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में बीबीए एवं बीसीए के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के स्वागत एवं उन्हें महाविद्यालय...