विद्यालय से छात्र कृष्णा ने मैप रीडिंग प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल प्राप्त किया, जबकि समर ने बेस्ट कैडेट श्रेणी में सिल्वर मेडल जीतकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसके अलावा छात्रा इत्ति ने खो-खो प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल, पेंटिंग प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल तथा फायरिंग प्रतियोगिता में ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया।
वहीं छात्रा सीरत ने खो-खो प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल और मैप रीडिंग प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीतकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
विद्यालय के प्रबंध निदेशक धीरज शर्मा ने सभी विजेता छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि केवल विद्यार्थियों की मेहनत का परिणाम नहीं है, बल्कि अनुशासन, समर्पण और देशभक्ति की भावना का भी प्रतीक है। उन्होंने कहा कि नेशनल कैडेट कोर यानी एनसीसी युवाओं में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, टीम भावना और राष्ट्र सेवा की भावना विकसित करने वाला एक महत्वपूर्ण संगठन है।
एनसीसी के माध्यम से विद्यार्थियों को भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना से जुड़ी मूलभूत जानकारियां और प्रशिक्षण प्राप्त होता है, जो उन्हें भविष्य में देश सेवा के लिए प्रेरित करता है। धीरज शर्मा ने कहा कि स्कूल हमेशा विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ खेल, सांस्कृतिक और सैन्य गतिविधियों में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करता है। उन्होंने अन्य विद्यार्थियों से भी इन उपलब्धियों से प्रेरणा लेकर अनुशासन और मेहनत के बल पर अपने लक्ष्य हासिल करने का आह्वान किया। विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों ने भी सभी पदक विजेताओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
