नई दिल्ली : आए दिन क्राइम की वारदातें सामने आा रही है। चोरी और लूट के मामले लगातार सामने आ रहे है। हालात ऐसे हो गए है कि कैब बुक करके जाना मुश्किल हो गया है। जहां रात में कैब बुक करके कहीं जाना भी सुरक्षित नहीं है। ऐसा ही मामला दिल्ली एनसीआर से सामने आया है। दरअसल यहां घर जाने के लिए एक महिला ने नामी कंपनी की कैब बुक की, कुछ ही देर में कैब महिला को लेने पर पहुंच गई।
इसके बाद महिला ने कैब ड्राइवर को ओटीपी बताया, जिसके बाद कैब ड्राइवर उसे लेकर बुक किए एड्रेस के लिए निकला। जिसके बाद थोड़ी दूर चलने के बाद कैब ड्राइवर महिला को एक सुनसान जगह पर ले गया और गनप्वाइंट पर उसे बंधक बना लिया। जब महिला ने इसका विरोध किया तो वह महिला से दुर्व्यवहार करने लगा और महिला पर दबाव बनाकर अपने खाते में 55 हजार रुपये ट्रांसफर करवा लिए।
जिसके बाद महिला को छोड़कर फरार हो गया। महिला ने हादसे की शिकायत थाने में दी। पुलिस ने कार्रवाही करते हुए कैब ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से गहनता से पूछताछ करने में जुटी है। आरोपी से पूछताछ में कई बड़े खुलासे हो सकते है।