कोरबाः घंटाघर मेन रोड जंग का अखाड़ा बन गई। जहां दो सांड आपस में भिड़ गए। जिसका वीडियो सामने आया है। पहले दोनों सांड खड़े थे, फिर अचानक भिड़ने लगे। देखते ही देखते दोनों सांडों ने विकराल रूप ले लिया। इस घटना से सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई, यातायात प्रभावित हुआ। कई बाइक सवार जान जोखिम में डालकर निकल रहे थे। लड़ते समय दोनों सांड सड़क किनारे खड़े कई वाहनों से टकरा गए। वाहन एक के बाद एक गिरते नजर आए। स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों ने उन्हें भगाने की कोशिश की, लेकिन वे लड़ते रहे।
बीच सड़क भिड़े सांड, कई वाहनों को पहुंचा नुक्सान, देखें वीडियो#News #Punjab pic.twitter.com/jWpseGPraG
— Encounter India (@Encounter_India) August 6, 2025
मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि घंटाघर और आसपास के इलाकों में अक्सर सड़क पर मवेशियों का जमावड़ा देखा जाता है। इससे कई बार सड़क हादसे हो चुके हैं। सांड लड़ते हुए सड़क पर देखते हैं तो कभी भी कोई बड़ी घटना घट सकती है। लोगों ने बताया कि हॉट बाजार और सड़क किनारे सार्वजनिक जगहों पर अक्सर मवेशियों का जमावड़ा रहता है। लोग कई बार इसके शिकार हो चुके हैं। मुड़ापार क्षेत्र में बाजार में सांड के हमले से एक बुजुर्ग महिला की मौत भी हो चुकी है।