Breaking NewsPunjab National Bank में चली गोलियां, 12 लाख रुपये लूटकर बदमाश फरार,...

Punjab National Bank में चली गोलियां, 12 लाख रुपये लूटकर बदमाश फरार, देखें CCTV

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

दो सुरक्षागार्ड को मारी गोली, एक की मौत

हाजीपुर: सारण जिले के सोनपुर में वीरवार की दोपहर दिनदहाड़े पंजाब नेशनल बैंक से बदमाशों ने 12 लाख रुपये की लूटकर फरार हो गए। इस दौरान बैंक के दो सुरक्षागार्ड को गोली भी मारी जिसमें से एक की मौत हो गई। दूसरा गंभीर रूप से घायल है। घायल सुरक्षाकर्मी को इलाज के लिए पीएमसीएच भेजा गया है। घटना सोनपुर थाना क्षेत्र के डीआरएम ऑफिस के समीप की है। यह इलाका वीआईपी है। दिनदहाड़े बेखौफ लुटेरों ने गन प्वाइंट पर घटना को अंजाम दिया है।

पांच की संख्या में थे बदमाश

मृतक सुरक्षागार्ड की पहचान महेश साह के रूप में हुई है। घायल होने वाले का नाम नरेश राय है। घटना के संबंध में बताया गया कि बदमाशों की संख्या पांच थी। सभी बाइक से पहुंचे थे। एक-एक कर सभी बैंक के अंदर घुसे। इसके बाद दाखिल होते ही बैंक के अंदर फायरिंग करने लगे। बैंक में लूट का विरोध करने पर तैनात दो पुलिसकर्मियों को गोली मार दी।

दो सुरक्षाकर्मी में एक की मौत

बैंक के अधिकारी और कर्मियों के अनुसार 12 लाख रुपये की लूट की बात कही जा रही है। हालांकि मिलान के बाद आंकड़े ऊपर-नीचे हो सकते हैं। लूट की पुष्टि जिले के एसपी गौरव मंगला ने की है। एसपी ने कहा कि 10 से 12 लाख की लूट हुई है। जांच के बाद पता चल पाएगा। दो सुरक्षाकर्मी थे जिनमें से एक की मौत हो गई है। एक को पीएमसीएच भेजा गया है। एसपी ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है। बैंक के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे से फुटेज लेकर जांच की जा रही है। सीसीटीवी में कई बदमाशों के चेहरे दिख रहे हैं। वहीं कुछ ने अपने चेहरों को ढक रखा है।

पांच राउंड के आसपास की गई फायरिंग

बैंक में तैनात कर्मचारी पूजा कुमारी ने बताया कि पांच की संख्या में हथियार के साथ बदमाश आए थे। उनके चेंबर में आकर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। बैंक में मौजूद पुलिसकर्मियों ने रोकना चाहा तो लुटेरों ने उन्हें गोली मार दी। पांच राउंड के आसपास फायरिंग की गई है। लगभग 12 लाख रुपये लूटकर बदमाश भागे हैं। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पुलिस पहुंची है। जांच पड़ताल कर रही है। 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज...

भगवंत मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि डाली

पठानकोट : भगवंत सिंह मान सरकार ने आज 'मावां-धियां...

महाविद्यालय बंगाणा में BBA एवं BCA के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

बंगाणा,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में बीबीए...

Punjab News: खत्म हुई सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, देखें वीडियो

मंत्री हरजोत के आश्वासन के बाद काम पर लौटेंगे...

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज चंबा जिले के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर वर्तमान...

भगवंत मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि डाली

पठानकोट : भगवंत सिंह मान सरकार ने आज 'मावां-धियां सत्कार योजना' के तहत 35.5 लाख महिलाओं के खातों में...

महाविद्यालय बंगाणा में BBA एवं BCA के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

बंगाणा,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में बीबीए एवं बीसीए के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के स्वागत एवं उन्हें महाविद्यालय...