Loading...
Punjab Govt
HomeNationalदिन दहाड़े इलाके में चली ताबड़तोड़ गोलियां, बर्तन कारोबारी की मौत, देखें...

दिन दहाड़े इलाके में चली ताबड़तोड़ गोलियां, बर्तन कारोबारी की मौत, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्‍ली के शाहदरा इलाके आज सुबह गोलियां चलने की घटना सामने आई है। दरअसल, शाहदरा में मॉर्निंग वॉक पर निकले शख्स पर हमालवारों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस घटना में व्यक्ति की मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार शाहदरा के विश्वास नगर में 2 बदमाशों में 7 से 8 राउंड गोलियां चलाई है। मृतक की पहचान सुनील जैन के रूप में हुई है। वहीं इस घटना को लेकर आसपास के इलाके के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। बताया जा रहा है कि सुनील जैन रोज सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए यमुना स्पोर्ट्स क्लब जाया करते थे। इस दौरान उनके साथ रोज के मॉर्निंग वॉक करने वाले साथी रोज की तरह घर वापस जा रहे थे। तभी 60 फुटा रोड पर 2 अज्ञात लोग आते हैं और उनका नाम पूछते हैं और जैसे ही वह अपना नाम बताते हैं उनके पेट में गोलियां चला देते हैं।

इस दौरान दूसरा व्यक्ति उनके सिर पर बंदूक लगाकर फायर करता है जहां पर उनकी मौके पर ही मौत हो जाती है।बताया जा रहा है कि सुनील जैन का बर्तन का कारोबार था और वह 60 फुटा रोड पर ही संजय जैन बरतन के नाम से उनकी दुकान थी। उनके साथी ने उन्हें तुरंत मैक्स हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, वहां पर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं इस घटना को लेकर परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। उनका कहना है कि वह इतने सज्जन आदमी थे कि कभी किसी से तू करके भी बात नहीं करी थी ऐसे सज्जन को मार कर आखिर किसी को क्या मिला।

एक शख्स ने बताया कि सुनील जैन अपने एक दोस्त सुमित के साथ स्कूटी पर पीछे बैठे थे। वहीं 2 लड़के बाइक पर बैठे आ रहे थे। उन्होंने आकर पहले सुनील से कहा तुम्हारा मोबाइल गिर गया है, फिर पूछा तुम्हारा नाम क्या है। इसके बाद एक लड़के ने उतरकर गोली चलाना शुरू कर दिया। सुनील ने कहा मुझे मारो मत लेकिन उन्होंने नहीं सुनी, लेकिन वो नकाबपोश थे। बस सब कुछ 2- 3 मिनट में हो गया। थाना फर्श बाजार में गोलीबारी की घटना के बारे में एक पीसीआर कॉल मिली। जिसके बाद पुलिस कर्मचारी मौके पर पहुंचे, जहां सुनील जैन फायरिंग में घायल हो गए थे। वह यमुना स्पोर्ट कॉम्प्लेक्स में सुबह की सैर के बाद अपने घर लौट रहे थे. उन्हें बताया गया कि एक एम/सी में आए दो व्यक्तियों ने उन्हें गोली मार दी। क्राइम टीम को मौके पर बुलाया गया है। आगे की जांच जारी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page