Girl in a jacket
HomeHimachalजहाज के टकराने से पुल पर हुआ ब्लास्ट, कई गाड़ियां पानी...

जहाज के टकराने से पुल पर हुआ ब्लास्ट, कई गाड़ियां पानी में गिरीं, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली : अमेरिका के मैरीलैंड में एक कार्गो जहाज के टकराने से ‘फ्रांसिस स्कॉट की ब्रिज’ का एक हिस्सा ढह गया। जानकारी के अनुसार घटना अमेरिकी समयानुसार रात करीब डेढ़ बजे हुई। पुल से टकराने के बाद इसमें आग लग गई और जहाज डूब गया।सिंगापुर के झंडे वाला यह जहाज श्रीलंका की राजधानी कोलंबो जा रहा था। इसका नाम दाली बताया जा रहा है।

अधिकारियों ने कहा कि 7 लोगों को रेस्क्यू करने की कोशिश की जा रही है। पुल ढहने की वजह से इस पर मौजूद कई गाड़ियां भी पानी में गिर गईं। हालांकि अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि पुल पर कितने लोग मौजूद थे और वे अब किस स्थित में हैं। रिपोर्ट के मुताबिक मैरीलैंड ट्रांसपोर्टेशन अथॉरिटी ने बताया कि ब्रिज पर हादसे के बाद सभी लेन बंद कर दी गई हैं और ट्रैफिक रोक दिया गया है। जहाज 948 फीट लंबा था।

फ्रांसिस की ब्रिज को 1977 में पेटाप्सको नदी के ऊपर बनाया गया। इसका नाम अमेरिका का राष्ट्रगान लिखने वाले फ्रांसिस स्कॉट की के नाम पर रखा गया है। जानकारी के अनुसार जहाज पर मौजूद दोनों पायलट समेत पूरा क्रू सुरक्षित है। इन्हें चोट नहीं आई है। जहाज और पुल के बीच टक्कर का कारण अभी सामने नहीं आया है। जहाज के मालिक और अधिकारी इसकी जांच कर रहे हैं।

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -