Punjab Govt
HomePanchkulaBollywood rapper-singer Badshah के गीत 'टटिहरी' को लेकर छिड़ा विवाद, केस दर्ज,...

Bollywood rapper-singer Badshah के गीत ‘टटिहरी’ को लेकर छिड़ा विवाद, केस दर्ज, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

महिला आयोग ने जारी किया समन

पंचकूलाः बॉलीवुड रैपर-सिंगर बादशाह के विवादित गाने टटीरी को लेकर पंचकूला सेक्टर 20 थाने में मामला दर्ज किया गया है। दरअसल, समाजसेवी अभय चौधरी ने सेक्टर 20 थाने में गाने को लेकर आपत्ति जताते हुए शिकायत दी थी। जिसके बाद बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। इससे पहले हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष के द्वारा भी मामले में संज्ञान लिया गया था। महिला आयोग ने बॉलीवुड रैपर-सिंगर बादशाह को उनके हालिया हरियाणवी लोक गीत ‘टटिहरी’ पर उपजे विवाद के सिलसिले में समन जारी किया है। आयोग ने इस गाने की सामग्री पर आपत्ति जताते हुए बादशाह को अपना पक्ष रखने के लिए 13 मार्च को व्यक्तिगत रूप से पेश होने का निर्देश दिया है।

यह कार्रवाई मुख्य रूप से पानीपत की ‘नारी तू नारायणी’ संस्था की अध्यक्ष सविता आर्य और शिव आरती फाउंडेशन के प्रमुख शिव कुमार द्वारा दर्ज कराई गई शिकायतों के आधार पर की गई है। इसके साथ ही, विवाद की गंभीरता को देखते हुए रोहतक के अधिवक्ता राज नारायण पंघाल ने भी इस मामले में मोर्चा खोलते हुए राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग को अपनी शिकायत भेजी है, जिससे बादशाह की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं।

शिकायत में बादशाह के रैप सॉन्ग की लाइन ‘आया बादशाह डोली चढ़ाने, इन सबकी घोड़ी बनाने’ पर आपत्ति उठाई गई है। शिकायत में कहा गया है कि इस गाने में गंदी शब्दावली का इस्तेमाल किया गया है। साथ ही स्कूल ड्रेस में नाबालिग बच्चियों को हरियाणा रोडवेज की बस पर चढ़ कर स्कूल बैग के साथ नाचते और स्कूल बैग फेंकते हुए दिखाया गया है। पूरे मामले को लेकर सहारण खाप ने भी ऐतराज दर्ज करवाया है।

 

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -