लुधियानाः शहर के थाना डिवीजन नंबर-6 के अंतर्गत आते धूरी लाइन इलाके में पुरानी रंजिश के चलते करीब 20-22 हमलावरों ने एक परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। हमलावर तेजधार हथियारों और पेट्रोल की बोतलों से लैस होकर आए थे। आरोपियों ने न केवल परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की बल्कि घर में घुसकर तोड़फोड़ की और घर को आग लगाने की नीयत से पेट्रोल की बोतलें भी फेंकी। पुलिस ने इस मामले में 10 नामजद आरोपियों समेत 11 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
इस इलाके में खू\नी झ\ड़\प, घर में घुस\कर बरसाए पेट्रोल ब\म, 20-22 हम\लाव\रों पर के\स द\र्ज#ViolentClash #PetrolBombAttack #CrimeNews #BreakingNews #PoliceCase #AttackIncident #LawAndOrder #CrimeAlert #GangAttack #IndiaNews #encounternews #SalmanKhan India vs England pic.twitter.com/sTSxmPo6Ld
— Encounter India (@Encounter_India) March 5, 2026
जानकारी देते मोहल्ला संतपुरा निवासी राज गोसाईं ने बताया कि 2 मार्च की शाम वह अपने भाई रजित गोसाईं और परिवार के साथ घर पर मौजूद था। घर के बाहर उसका भांजा अमन कुमार और शिवम खड़े होकर बात कर रहे थे। इसी दौरान आरोपी अजय उर्फ काशी, हैप्पी, चीनू और उनके साथी तेजधार हथियारों के साथ वहां पहुंचे और गाली-गलौज करनी शुरू कर दी। जब भांजों ने उन्हें रोकने की कोशिश की, तो आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया। शोर सुनकर जब राज गोसाईं बाहर आया, तो हमलावरों ने उसे भी बुरी तरह पीटकर लहूलुहान कर दिया।
पीड़ित राज गोसाईं ने बताया कि हमलावरों का इरादा बेहद खतरनाक था। अपनी पहचान छिपाने के लिए आरोपियों ने सबसे पहले घर के बाहर लगे दोनों सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए। इसके बाद आरोपी जबरन घर के भीतर दाखिल हो गए और घरेलू सामान की जमकर तोड़फोड़ की। दहशत फैलाने के लिए हमलावरों ने घर के अंदर पेट्रोल से भरी बोतलें फेंकी ताकि घर को आग के हवाले किया जा सके। इसके अलावा परिवार के सदस्यों पर ईंटों और पत्थरों से भी हमला किया गया।
पुलिस ने राज गोसाईं की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 333, 115(2), 117(2), 118(1), 324(4) धारा 191(3),190 धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है जिसमें अजय उर्फ काशी, चीनू, हैप्पी, कृष्ण बावा, तेंडू, परमजीत, सपना उर्फ शरली, भेदकरण, विकास, विष्णु तथा 10-11 अन्य अज्ञात साथी।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। इलाके में लगे अन्य सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि अज्ञात हमलावरों की पहचान की जा सके।