Girl in a jacket
HomePunjabAmritsarPunjab News: 2 गुटों में खूनी झड़प, कृपाण और धारदार हथियारों से...

Punjab News: 2 गुटों में खूनी झड़प, कृपाण और धारदार हथियारों से हमला, फैली दहशत, कई घायल, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसरः शहर के पन्नू चौक के पास 2 गुटों के बीच भीषण झड़प का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पुराना विवाद देखते ही देखते हिंसक रूप में बदल गया। हमलावरों ने कृपाण और अन्य धारदार हथियारों से हमला किया। इस दौरान लोगों में दहशत का माहौल बन गया। वहीं घटना में महिलाओं समेत कई लोग घायल हो गए।

मौके पर मौजूद इलाका निवासी दविंदर सिंह, दलजीत सिंह और बलजीत कौर ने बताया कि पहले कुछ युवकों के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद एक गुट ने अपने अन्य साथियों को मौके पर बुला लिया। हमलावरों ने कृपाण और अन्य हथियारों से अंधाधुंध हमला करना शुरू कर दिया, जिससे गली में अफरा-तफरी मच गई और कई लोग लहूलुहान हो गए।

प्रिया गांधी ने बताया कि उसका इस लड़ाई से कोई लेना-देना नहीं था, फिर भी घर के बाहर उस पर हमला कर दिया। उसने आरोप लगाया कि हमलावरों ने उसकी चेन भी छीन ली। इसी तरह, अन्य स्थानीय निवासियों ने बताया कि हमलावरों ने महिलाओं और युवकों पर बेरहमी से पीटा। एक महिला के शरीर पर गंभीर चोटों की आई हैं। लोगों का कहना है कि गली खून से भर गई थी और लोग डर के मारे अपने घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे थे। इलाके के निवासियों ने पुलिस प्रशासन के प्रति भी अपना गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि बार-बार फोन करने के बावजूद पुलिस एक घंटे से ज्यादा समय तक मौके पर नहीं पहुंची। लोगों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

इस बीच, घटना के लगभग 2 घंटे बाद, पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और एक युवक को हिरासत में लिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि पन्नू चौक पर दो गुटों के बीच लड़ाई हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -